149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 

60cb9b779e94cd952d1199edb9ab8d6e17939674615251364 original


बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट लिए. यह उनका टेस्ट क्रिकेट में 5वां ‘फाइव विकेट हॉल’ रहा. यहां गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने टेस्ट के अपने शुरुआती 5’फाइव विकेट हॉल’ अलग-अलग देशों में लिए हैं. 149 साल के टेस्ट इतिहास में वह ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने यह कमाल किया था. 

बांग्लादेशी गेंदबाज ने पहला ‘फाइव विकेट हॉल’ 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में, दूसरा 2024 में भारत के खिलाफ चेन्नई में, तीसरा 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन में, चौथा 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में और पांचवां 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिलहट में लिया. 

149 साल में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा 

पहला आधिकारिक टेस्ट मैच 1877 में खेला गया था, तब से लेकर अब तक यह सिर्फ दूसरा मौका है कि जब किसी गेंदबाज ने टेस्ट के शुरुआती 5 ‘फाइव विकेट हॉल’ अलग-अलग देशों में लिए हैं. इस तरह उन्होंने 149 में दोबारा इतिहास दोहराया. 

बता दें कि महमूद ने मुकाबले में वेस्टइंडीज की पहली पारी के दौरान 24 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 90 रन खर्च करके 6 विकेट अपनी झोली में डाले. उन्होंने 1 मेडन ओवर भी फेंका. तेज गेंदबाज की इकॉनमी 3.80 की रही. 

2 दिन के बाद मैच का हाल 

मैच के 2 दिन पूरे हो गए हैं. दूसरे दिन पहले बैटिंग करने वाली वेस्टइंडीज 356 रन पर ऑलआउट हुई. टीम के लिए आमिर जांगू ने 133 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा जस्टिन ग्रीव्स ने 51 रन बनाए. अपनी पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी बांग्लादेश ने दूसरा दिन समाप्त होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं. तौहीद हृदोय और मुश्फिकुर रहीम बैटिंग कर रहे हैं. अभी मेजबान बांग्लादेश 268 रन से पीछे है. वेस्टइंडीज के लिए इस पारी में जस्टिन ग्रीव्स, शमार जोसेफ और जायडन सील्स 1-1 विकेट ले चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन बांग्लादेश बैटिंग में क्या कमाल करती है. 

 

यह भी पढ़ें: ‘100 शतक के लिए कोहली के पास पर्याप्त मैच नहीं’, पूर्व भारतीय कोच का बड़ा दावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *