डेविड वॉर्नर और केविन पीटरसन से रुका नहीं गया, एडवांस में दी भारतीयों को दिवाली की शुभकामनाएं

72df2a2dfef762770a8ecb9fe077ab5b1794073213618143 original


ऐसे अनेकों विदेशी क्रिकेटर हैं, जिन्हें भारत आकर अपने दूसरे घर जैसा अनुभव मिलता है. इन्हीं में डेविड वॉर्नर और केविन पीटरसन भी शामिल हैं. दोनों को इतना सब्र नहीं था कि वह 8 नवंबर यानी दिवाली के दिन का इंतजार कर सकें. उन्होंने एक दिन पहले ही 7 नवंबर को सबको दिवाली की शुभकामनाएं भेज दीं.

पीटरसन और वॉर्नर का भारत और भारतवासियों के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है. उनका भारत के लिए प्यार इतना गहरा है कि वे खुद भी दिवाली का त्योहार मनाते हैं. दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय लोगों के साथ जुड़े रहते हैं. 

केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया पर सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मेरे सभी प्यारे दोस्तों को इस बेहद ख़ुशी के मौके पर दिवाली की बहुत शुभकामनाएं. उम्मीद है आप सभी के लिए यह प्यार, हंसी-मजाक और ढेर सारी मस्ती से भरा होगा.” पीटरसन खुद कहते हैं कि उन्हें यह त्योहार हमेशा याद रहता है.  

 

डेविड वॉर्नर ने तो सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं भी भेजीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मेरे सभी दोस्तों और  फैंस को समृद्धि और भरपूर खुशियां मिलें.”

पीटरसन और वॉर्नर दोनों के इस अवतार को लोग बहुत पसंद करते हैं. यह जानते हुए भी आज दिवाली नहीं है, भारतीय फैंसने दोनों दिग्गज क्रिकेटरों द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव की तारीफ भी की.

 

यह भी पढ़ें:

‘भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ’, वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर ने मोहम्मद शमी के लिए जो कहा, आपको जरूर जानना चाहिए





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *