Business Idea: लाखों नहीं, बिना पैसे शुरू करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी कमाई

11d6a8cbb3d4564b6df74e85bfd8b99617854206652371216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एआई टूल्स के उपयोग की ट्रेनिंग देकर पैसे कमाए जा सकते हैं।

Buisness Ideas: हर व्यक्ति नौकरी करना पसंद नहीं करता है. ऐसे में कई लोग अपना बिजनेस शुरू करने की सोचते हैं, लेकिन ज्यादा निवेश के चलते अपना इरादा बदल देते हैं. हालांकि, ये जरूरी नहीं है कि बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों रुपये की जरूरत हो. आज के समय में कुछ ऐसे ऑप्शन मौजूद हैं, जिन्हें बिना दुकान या ऑफिस खोले भी शुरू किया जा सकता है. अगर सही योजना और स्किल का इस्तेमाल किया जाए तो बिना निवेश के भी आप अच्छी कमाई की जा सकती है.

बुजुर्गों को सिखाएं डिजिटल काम

आज कई ऐसे बुजुर्ग हैं, जो अकेले रहते हैं और उन्हें डिजिटल चीजों की नॉलेज कम होती है. ऐसे में आप उन्हें ऑनलाइन या उनके घर जाकर ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल, ऑनलाइन दवा मंगाने जैसी चीजों के बारे में सिखा सकते हैं. इसके लिए आप हर विजिट का चार्ज ले सकते हैं. आपको ऐसे लोग मिल सकते हैं, जिन्हें इन सभी चीजों की नॉलेज नहीं होती है.

बैंक नहीं सुन रहा शिकायत तो कहां जाएं? RBI ने खुद बताया क्या करें और क्या नहीं

ऑनलाइन सामान की रीसेलिंग से कमाए पैसे

अगर आप बिजनेस तो करना चाहते हैं, लेकिन कोई स्टॉक रखना नहीं चाहते तो आप Meesho जैसे प्लेटफॉर्म के प्रोडक्ट्स को सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं. अगर कोई ग्राहक ऑर्डर करता है तो कंपनी उसके पते पर सामान पहुंचा देगी और आपको उस ऑर्डर का कमीशन मिल जाएगा. अगर ऐसे कई सारे सामान बिकते हैं तो आपकी अच्छी कमाई हो सकती है, वो भी घर बैठे.

रिज्यूमे बनाकर पैसा कमाएं

आज के समय में कॉलेज खत्म होते ही ज्यादातर छात्र नौकरी के लिए अपना रिज्यूमे बनवाते हैं अगर आपको रिज्यूमे बनाना आता है तो आप ऑनलाइन रिज्यूमे बनाकर कमाई कर सकते हैं.

डिजिटल गाइड से भी होगा फायदा

आप जिस शहर में रहते हैं और उस शहर की अगर आपको अच्छी नॉलेज हैं तो आप अपने शहर के घूमने की जगहों की लिस्ट तैयार करके एक डिजिटल गाइड बना सकते हैं, जिसके बाद इसे सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से बेचकर पैसे कमा सकते हैं. इस गाइड में आप अपने शहर के बेस्ट कैफे, ऐतिहासिक स्थलों और अन्य घूमने की जगहों की लिस्ट शामिल कर सकते हैं.

Google Pay और SBI के इस क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा 18000 का फायदा, जानें फीचर्स

AI टूल्स की ट्रेनिंग दे

आज के डिजिटल समय में कई छोटे बिजनेस और प्रोफेशलन AI टूल्स का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन उसका इस्तेमाल करना सही तरीके से उन्हें नहीं आता है. अगर आपको AI टूल्स की अच्छी जानकारी है तो आप लोगों को AI का इस्तेमाल करके काम को आसान कैसे किया जाए, इसकी ट्रेनिंग दे सकते हैं. आज के समय में हर कोई AI की अच्छी नॉलेज रखना चाहता है. आप लोगों को ऑनलाइन वर्कशॉप दे सकते हैं .साथ ही रेडीमेड प्रॉम्ट बेचकर भी कमाई की जा सकती है.

कुछ जरूरी बातों का रखें ध्यान

  • कुछ भी चीज शुरू करने से पहले उसकी जानकारी होनी चाहिए.
  • पहले आप स्किल सीखें, उसके बाद सर्विस दें.
  • सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल जरूर बनाएं.
  • इससे लोग आप से बड़ी संख्या में जुड़ पाएंगे.
  • शुरुआती समय में अपनी फीस ज्यादा न रखें.
  • अपने ग्राहकों का फीडबैक जरूर लें.
  • अगर कोई कमी रहती है तो उसपर काम करें.
  • साथ ही अपना पोर्टफोलिया भी तैयार करें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *