Monsoon Hair Fall: मानसून सीजन में ज्यादा टूटते हैं बाल, बारिश आने से पहले कर लीजिए हेयर फॉल रोकने का जुगाड़

7ca2b0f965232ac9bf7d74512b8f7eab17820282599821257 original


How To Prevent Hair Fall During Monsoon Season: मानसून का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन यह मौसम बालों के लिए कई परेशानियां भी साथ लेकर आता है. बारिश शुरू होते ही कई लोग बाल झड़ने, फ्रिजी हेयर और स्कैल्प में खुजली जैसी समस्याओं से जूझने लगते हैं.  हवा में बढ़ी नमी और गंदगी के कारण बाल कमजोर होने लगते हैं, जिससे हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में अगर आप बारिश के मौसम में अपने बालों को टूटने से बचाना चाहते हैं, तो कुछ आसान आदतें अपनाकर पहले से तैयारी कर सकते हैं.

बालों की सफाई पर दें खास ध्यान

मानसून में स्कैल्प पर पसीना, धूल और अतिरिक्त तेल जल्दी जमा होने लगता है. इससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं. हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि रोजाना शैंपू किया जाए. सप्ताह में दो बार माइल्ड शैंपू से बाल धोना काफी है. इससे स्कैल्प साफ रहेगा और बालों की प्राकृतिक नमी भी बनी रहेगी. बाल धोने के बाद उन्हें जोर-जोर से तौलिए से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से सुखाएं.

गीले बालों को बांधने की गलती न करें

कई लोग जल्दी में गीले बालों को ही बांध लेते हैं, लेकिन यह आदत बालों को नुकसान पहुंचा सकती है. गीले बाल सामान्य से ज्यादा कमजोर होते हैं और आसानी से टूट सकते हैं. इसके अलावा लंबे समय तक नमी बने रहने से स्कैल्प में फंगल संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए बालों को पूरी तरह सूखने दें और फिर ही उन्हें बांधें.

 सही कंघी का इस्तेमाल भी जरूरी

मानसून में उलझे बालों को जोर से सुलझाने की कोशिश करने पर बाल टूटने लगते हैं. ऐसे में चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल बेहतर माना जाता है. यह बालों पर कम दबाव डालती है और टूटने की संभावना कम करती है. इसके साथ ही अपनी कंघी किसी और के साथ साझा करने से बचें ताकि इंफेक्शन और जुओं जैसी समस्याओं से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें- Sunday भी है और फादर्स डे भी… पापा को बनाकर खिलाइए ये डिश, खुश हो जाएगी आपकी दुनिया

 ऑयलिंग को न करें नजरअंदाज

अगर बारिश के मौसम में बालों को मजबूत बनाए रखना है तो नियमित तेल मालिश फायदेमंद हो सकती है. सप्ताह में एक बार नारियल, बादाम या अन्य हेयर ऑयल से स्कैल्प की मसाज करें. इससे बालों को पोषण मिलता है, ब्लड फ्लो बेहतर होता है और जड़ें मजबूत बनती हैं. कुछ घंटों या रातभर तेल लगाने के बाद बाल धोए जा सकते हैं.

हीट स्टाइलिंग से बनाएं दूरी

मानसून में पहले से ही बालों में फ्रिज बढ़ जाता है. ऐसे में स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन या ब्लो ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल बालों को और रूखा बना सकता है. इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं. बेहतर होगा कि इस मौसम में बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें और कम से कम हीट स्टाइलिंग करें. एक्सपर्ट के अनुसार, मानसून में बढ़ी नमी के कारण बालों की जड़ें संवेदनशील हो जाती हैं. ऐसे में सही देखभाल और कुछ आसान सावधानियां अपनाकर हेयर फॉल को काफी हद तक कम किया जा सकता है और बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- कहीं रेस तो कहीं पार्टी, दुनियाभर में इन बेहद अनोखे तरीकों से मनाया जाता है फादर्स डे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *