Shubham Dubey: कौन हैं शुभम दुबे, जिन्होंने 258 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर राजस्थान को जिताई हारी हुई बाजी?

5816b9bd3e87863367695a1ef4f710fd17774307354131212 original


इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में 40 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स पहली टीम बनी जिसने इस सीजन पंजाब किंग्स को हराया है. यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत दिलाई, तो वहीं डोनोवन फेरीरा और शुभम दुबे ने फिनिशर का रोल निभाया. फेरीरा को POTM अवार्ड मिला, लेकिन शुभम दुबे ने भी महत्वपूर्ण पारी खेली. वह इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलने उतरे थे.

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी (16 गेंदों में 43) और यशस्वी जायसवाल (27 गेंदों में 51) ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन मिडिल ओवरों में लगातार विकेट गिरने से राजस्थान पर दबाव बढ़ने लगा था. 14 ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर 4 विकेट पर 51 रन था. इम्पैक्ट प्लेयर के rup में शुभम दुबे को बल्लेबाजी के लिए उतारा गया, तब जीत के लिए 36 गेंदों में 72 रन चाहिए थे.

शुभम दुबे और डोनोवन फेरीरा के बीच हुई 77 रनों की साझेदारी से राजस्थान ने 4 गेंद शेष रहते जीत हासिल की. दुबे ने 12 गेंदों में 258 की स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 3 चौके लगाए.

कौन हैं शुभम दुबे?

शुभम दुबे का जन्म 27 अगस्त, 1994 को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में स्थित यवतमाल जिले में हुआ था. वह मिडिल आर्डर के बल्लेबाज हैं, टी20 फॉर्मेट में एक फिनिशर की भूमिका निभाते हैं. डोमेस्टिक में वह विदर्भ टीम के लिए खेलते हैं.

यह भी पढ़ें- पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में पहली हार के 3 बड़े कारण, क्यों डिफेंड नहीं हुए 222 रन

शुभम दुबे ने 3 फर्स्ट क्लास मैचों में 75 रन बनाए हैं. लिस्ट ए की 12 पारियों में उन्होंने 254 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है. टी20 में उन्होंने कुल 41 मैच खेले हैं, जिनकी 36 पारियों में उन्होंने 808 रन बनाए हैं. टी20 में वह 2 अर्धशतक लगा चुके हैं, उनका सर्वाधिक स्कोर 58* का है.

यह भी पढ़ें- पंजाब-राजस्थान मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर किसका कब्जा

शुभम दुबे की IPL सैलरी कितनी है?

शुभम दुबे ने 2024 में आईपीएल डेब्यू किया था, वह अपने पहले सीजन से राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेल रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में कुल 15 मैच खेले हैं, जिनकी 13 पारियों में 189 रन बनाए हैं. शुभम के डोमेस्टिक प्रदर्शन को देखते हुए राजस्थान ने 2024 में उन्हें 5.8 करोड़ रूपये की बड़ी रकम में खरीदा था, लेकिन 2025 से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था. 

2025 में अन्य टीमों ने शुभम पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, इस वजह से राजस्थान उन्हें मात्र 80 लाख रुपये में खरीदने में सफल रही. IPL 2026 के लिए राजस्थान ने शुभम को रिटेन किया था. IPL 2026 में शुभम दुबे की सैलरी 80 लाख रुपये है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *