Railway Jobs: रेलवे में अप्रेंटिस के 4651 पदों पर भर्ती, 10वीं ITI पास को बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

982f84e4093cd3331ac4c77d0784a01f17940621264621094 original


Railway Jobs: रेलवे भर्ती सेल उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के कुल 4,651 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा. चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट  https://rrcnr.org/  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है.

क्लस्टर में बांटे गए हैं कुल पद

उत्तर रेलवे की इस भर्ती के तहत विभिन्न डिवीजनों, यूनिट्स और वर्कशॉप में अप्रेंटिस के पदों पर ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें लखनऊ क्लस्टर में 1525, दिल्ली में क्लस्टर 1312, अंबाला क्लस्टर में 979 पद, फिरोजपुर क्लस्टर में 740, मुरादाबाद क्लस्टर में 63, जम्मू क्लस्टर में 32 पद है. इस तरह से कुल 4,651 पदों को भरा जाना है.

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 6 नवंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 11 नवंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख- 11 दिसंबर 2026 (रात 11-59 बजे तक)

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई का सर्टिफिकेट होना है. वहीं ध्यान रहे कि 10वीं और आईटीआई का रिजल्ट 6 नवंबर 2026 तक जारी हो चुका होना चाहिए. रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र इसके लिए पात्र नहीं होंगे. वहीं इस भर्ती के लिए आवेदक की आयु 11 दिसंबर 2026 को कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए. नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-RBSE Rajsthan Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027 की तारीख जारी, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं?

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए ओबीसी, जनरल और ईडब्लूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी. यह फीस नॉन रिफंडेबल होगी. वहीं एससी, एसटी, पडब्ल्यूबीडी  और महिला उम्मीदवार को कोई भी फीस नहीं देनी होगी.

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची से किया जाएगा. दोनो योग्यताओं के अंकों को समान महत्व दिया जाएगा. मेरिट में नाम आने के बाद डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा. 

ये भी पढ़ें-J&K Bank Recruitment 2026: जम्मू कश्मीर बैंक में 1397 पदों पर निकली भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *