RBSE Rajsthan Board Exam 2027: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने जा रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए अपडेट है. बोर्ड ने परीक्षा की शुरुआत की तारीखों का ऐलान कर दिया है. अजमेर बोर्ड की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होने जा रही है. इस बार बोर्ड ने परीक्षाओं के समय में एक बड़ा और अहम बदलाव किस किया है, जिससे उम्मीदवारों को राहत मिलेगी.
परीक्षा के समय में हुआ बड़ा बदलाव
राजस्थान बोर्ड ने 2027 की परीक्षाओं के लिए समय सारणी में जरूरी संशोधन किया है. दरअसल दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं इस बार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी. जबकि इससे पहले बोर्ड की ओर से परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से आयोजित कराई जाती थी. वहीं परीक्षा शुरू होने की तारीख के साथ ही बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले अपने संबंधित विषयों की डेटशीट और परीक्षा से जुड़े निर्देशों को अच्छे से देख लें.
विषयवार डेट शीट कब आएगी
बोर्ड ने फिलहाल परीक्षाएं शुरू होने की तारीख और परीक्षा का समय घोषित किया है. बोर्ड के अनुसार विषयवार डेट शीट जल्द ही जारी की जाएगी. वहीं पिछले सालों के अगर पैटर्न को देखें तो आरबीएसई आमतौर पर दिसंबर में टाइम टेबल अपलोड करता है. इस बार भी दिसंबर 2026 तक पूरी डेटशीट जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है. वहीं बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं के मॉडल पेपर्स पहले ही जारी कर दिए हैं. ऐसे में छात्र वहां से मॉडल पेपर डाउनलोड करके अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-Punjab Free Coaching Scheme: पंजाब सरकार का युवाओं को तोहफा, UPSC और PCS की तैयारी होगी फ्री
टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें
- जैसे ही बोर्ड की ओर से डेटशीट जारी होगी उम्मीदवार इसे डाउनलोड करने के लिए बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर आरबीएसई क्लास 10वीं और 12वीं टाइम टेबल 2027 के लिंक पर क्लिक करें.
- अभी यहां विषयवार परीक्षा शेड्यूल की पीडीएफ खुल जाएगी.
- इस पीडीएफ को डाउनलोड करके उम्मीदवार अपने विषय के अनुसार तारीखें देख सकते हैं.
2027 से 2 बार परीक्षा की योजना पर चल रहा विचार
राजस्थान सरकार ने राज्य में दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव रखा है. योजना के तहत पहली परीक्षा फरवरी मार्च में अनिवार्य होगी, जबकि छात्र अपने अंक सुधारने के लिए मई-जून में दूसरी परीक्षा दे सकेंगे. हालांकि इससे जुड़े दिशा-निर्देश और अंतिम स्वीकृति का फिलहाल इंतजार है. बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी हैं कि वह सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
ये भी पढ़ें-NEET PG Counselling: NEET PG काउंसलिंग शेड्यूल में हुआ बदलाव, जानें अब कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI