सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के 4500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. देशभर के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
यह भर्ती अभियान उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है, जो बैंकिंग सेक्टर में अनुभव हासिल करने के साथ-साथ अपने करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं. आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 22 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी.
4500 पदों पर होगी भर्ती
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4500 अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को बैंकिंग कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें भविष्य में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें.
कौन कर सकता है आवेदन?
अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना है. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवार का जन्म 31 मई 1998 से पहले और 31 मई 2006 के बाद नहीं होना चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी.
कैसे होगा चयन?
पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी, जिसका संचालन BFSI SSC द्वारा किया जाएगा. परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. परीक्षा की कुल अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई है. ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा परीक्षा (Local Language Test) के लिए बुलाया जाएगा. जिस राज्य के लिए उम्मीदवार आवेदन करेगा, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक होगा.
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (पुरुष) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये निर्धारित किया गया है. महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 708 रुपये रखा गया है. एससी, एसटी, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 236 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
यह भी पढ़ें- CUET PG 2026: नॉर्मलाइजेशन हुआ या नहीं? CUET PG 2026 पर NTA ने दिया बड़ा जवाब
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन करें. मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें. फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट रख लें.
यह भी पढ़ें- ओडिशा में अब KG से PG तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा, जानें क्या है अन्य स्टेट का हाल
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI