
बीबीए मैनेजमेंट से जुड़ा प्रोफेशनल कोर्स है, जो मुख्य रूप से मैनेजमेंट, टीम लीडरशिप, मार्केटिंग, एचआर और एंटरप्रेन्योरशिप पर केंद्रित होता है. इसमें केस स्टडी, प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल स्किल डेवलपमेंट पर ज्यादा जोर दिया जाता है.

वहीं बीकॉम एक एकेडमिक डिग्री है, जो मुख्य रूप से व्यापार के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पहलुओं जैसे की अकाउंटिंग, फाइनेंस, टैक्सेशन, ऑडिटिंग और इकोनॉमिक्स पर आधारित होती है. यह कोर्स उन छात्रों के लिए ज्यादा उपयुक्त है, जो फाइनेंस और अकाउंट्स की बारिकियों समझना चाहते हैं.

वहीं कॉलेज के आधार पर इन दोनों कोर्स की फीस अलग-अलग हो सकती है. अगर सरकारी संस्थानों में बीबीए की सालाना फीस लगभग 10,000 से 30,000 हो सकती है, जबकि बीकॉम की फीस 5,000 से 20,000 के बीच होती है. वहीं प्राइवेट कॉलेज में बीबीए की फीस 50,000 से 3 लाख रुपये तक होती है, जबकि बीकॉम की फीस 30,000 से 2 लाख सालाना तक जाती है.

इसके अलावा बीबीए कोर्स को पूरा करने के बाद छात्र बिजनेस एनालिस्ट, मार्केटिंग मैनेजर, एचआर मैनेजर, सेल्स मैनेजर या एग्जीक्यूटिव के रूप में अपना करियर शुरू कर सकते हैं. इसके अलावा कई छात्र खुद का स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करने का ऑप्शन भी चुनते हैं. आगे की पढ़ाई के लिए इसके बाद एमबीए या पीजीडीएम करना सबसे अच्छा रास्ता माना जाता है.

वहीं बीकॉम के छात्र अकाउंटेंट, टैक्स असिस्टेंट, ऑडिट असिस्टेंट, फाइनेंशियल एनालिस्ट और बैंकिंग सेक्टर में आसानी से नौकरियों पा सकते हैं. इसके अलावा यह कोर्स सीए, सीएस, सीएमए या सीएफए जैसे प्रतिष्ठित प्रोफेशनल कोर्सेज की नींव मजबूत करता है. बीकॉम के बाद भी एमबीए करना एक आसान और पॉपुलर ऑप्शन माना जाता है.

अगर सैलरी पैकेज की बात कर रहे तो बिजनेस मैनेजमेंट और मार्केटिंग फील्ड में शुरुआती सैलरी लगभग 4 लाख से 7 लाख रुपये सालाना तक मिलती है, जबकि एचआर और फाइनेंस भूमिका में यह 3 से 8 लाख रुपये के बीच होती है, हालांकि एक्सपीरियंस के साथ इसमें सैलरी बढ़ जाती है.

वहीं बीकॉम करने के बाद अकाउंटिंग और फाइनेंस सेक्टर में शुरुआती एवरेज सैलरी 3 ये 7 लाख रुपये सालाना तक होती है, जबकि ऑडिटिंग और कमर्शियल बैंकिंग में यह पैकेज 5 से 7 लाख रुपये तक जाता है.
Published at : 08 Nov 2026 01:04 PM (IST)
Tags :