रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर लगाई हैट्रिक, तीसरे वनडे में दिखा गजब नजारा; रच दिया इतिहास

051988ba9a0da4763408076f8f91e2f51781947832090975 original


भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच चेन्नई में खेला जा रहा है. चेपॉक मैदान पर अफगान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया, लेकिन भीषण गर्मी में जब अफगानिस्तान के बल्लेबाज क्रीज पर आए तो एक-एक कर अपना विकेट खोते रहे. इसी बीच प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा की गजब जुगलबंदी देखने को मिली.

रोहित और प्रसिद्ध ने लगाई हैट्रिक

दरअसल अफगानिस्तान टीम के तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया. गजब का संयोग यह रहा कि इन तीनों बल्लेबाजों का कैच रोहित शर्मा के हाथों में गया. ऐसे कारनामे क्रिकेट में बहुत कम देखने को मिलते हैं, जब किसी गेंदबाज की बॉलिंग पर एक ही फील्डर (विकेटकीपर से अलग) ने लगातार तीन कैच लपके हों.

प्रसिद्ध कृष्णा पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए और पहली ही गेंद पर उन्होंने रहमनुल्लाह गुरबाज को 5 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के हाथों स्लिप में कैच करवाया. उसके बाद छठे ओवर की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध ने रहमत शाह का विकेट लिया और इस बार भी रोहित शर्मा ने स्लिप में कैच लपका.

प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा की जोड़ी पारी के आठवें ओवर में फिर से चर्चा में आई. इस बार भी रोहित स्लिप में खड़े थे और गेंदबाज पहले की तरह प्रसिद्ध ही थे, लेकिन बल्लेबाज बदल चुका था. इस बार उन्होंने इब्राहिम जादरान को अपना शिकार बनाया, जिन्होंने 11 रन बनाए.

बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान

रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने इस कारनामे के बलबूते रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. भारत ऐसे चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने किसी पारी में विपक्षी टीम के पहले तीन बल्लेबाजों के आउट होने में भूमिका निभाई हो. उनसे पहले सौरव गांगुली (2002), मनोज तिवारी (2011) और सुरेश रैना (2013) ऐसा कर चुके हैं.

इसके अलावा रोहित ऐसे तीसरे भारतीय बने हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक ही बॉलर की गेंदबाजी पर तीन कैच लपके हों. उनसे पहले 2002 में वीवीएस लक्ष्मण ने 2004 में इरफान पठान की बॉलिंग पर तीन कैच लपके थे. वहीं 2018 में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर शिखर धवन ने भी ऐसा किया था.

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी विवाद पर श्रीलंकाई कप्तान का चौंकाने वाला बयान, फाइनल से पहले कहा- हमने किसी को…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *