सावन में झड़ रहे हैं बाल? इन्हें फेंकें नहीं, बेचकर भी कर सकते हैं कमाई

70055510b03ee348ecedb132f3beb95117859381936151216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • लंबाई-गुणवत्ता के आधार पर ₹2-8 हजार/किलो तक मिल सकते हैं।

Hair Business: आजकल ज्यादातर लोग अपने बाल झड़ने की वजह से परेशान हैं. खासकर सावन के महीने में बाल टूटना और झड़ने ज्यादा लगते हैं. इस मौसम में नमी और उमस बढ़ने की वजह से ऐसा होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन बालों को आप टूटने के बाद बेकार समझकर फेंक देते हैं वहीं बाल आपके लिए कमाई का जरिया बन सकते हैं. जी हां, अगर आप इन बालों को इकट्ठा करके बाजार में बेचें तो आपकी अच्छी-खासी कमाई हो सकती है. 

Air india के नए CEO- MD बनाए गए टेवोल्डे गेब्रेमारियम

सबसे पहले बालों को करें इकट्ठा

अगर आप अपने टूटे हुए बालों से कमाई करना चाहते हैं तो आप उन्हें आज से ही इकट्ठा करना शुरू कर दें. लेकिन ध्यान रखें, ऐसी जगह इकट्ठा करें, जहां पर बाल सूखे रहे. आज भी बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं, जो महीनों तक बाल इकट्ठा करते हैं और उन्हें बेचकर कमाई कर लेते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके टूटे बालों के अच्छे दाम मिले तो इसके लिए करें ये काम जैसे…

  • टूटे हुए बालों को उलझने न दें.
  • बाल जितने लंबे होंगे, उसकी कीमत भी आपको ज्यादा मिलेगी.
  • बालों को साफ रखें और उसे भीगने न दें.
  • ध्यान रखें, ब्लीच, हेयर कलर वाले बालों की मांग कम होती है.

बालों को इकट्ठा करके कहां बेचे?

अगर आपने लगभग 1से 2 महीने तक अच्छी मात्रा में बाल जमा कर लिए तो आप उन्हें कई सारी जगह बेच सकती हैं, जहां पर आपको बाल के बदले अच्छे दाम मिल सकते हैं.

  • अपने आसपास के कबाड़ वाले के पास बेचे.
  • वहीं बाल खरीदने वाले फेरीवालों को बेचे.
  • बड़े ब्यूटी पार्लर वालों को भी बेच सकते हैं.
  • विग बनाने वालों को भी बेच सकते हैं.
  • इसके अलावा आप थोक खरीदार से भी संपर्क कर सकते हैं.

क्या क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना UPI से सस्ता पड़ता है?

कितने मिल सकते हैं पैसे?

  • टूटे और कंघी से निकले हुए बाल के 2 से 4 हजार रुपये प्रति किलो मिल सकते हैं.
  • वहीं 8 से 12 इंच लंबे बाल के 4 से 6 हजार रुपये प्रति किलो मिल सकते हैं.
  • अगर बाल 12 इंच से ज्यादा लंबे हैं और अच्छी क्वालिटी के हैं तो इसके 6 से 8 हजार रुपये या उससे भी ज्यादा प्रति किलो मिल सकते हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *