24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- ‘उसने IPL में…’

5b0533edb970032f352b7580dd12903c17806537122381364 original


Gautam Gambhir PC IND vs AFG Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट की शुरुआत 06 जून (शनिवार) से होगी. मैच से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बताया कि अफगानिस्तान टेस्ट में कौन सा खिलाड़ी नंबर-3 पर खेलेगा? 

गंभीर ने कहा कि बाएं हाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के लिए नंबर-3 का स्पॉट फिक्स कर दिया गया है. हेड कोच का मानना है कि सुदर्शन को अब तक उचिता मौका नहीं मिला है. बाकी सुदर्शन के IPL फॉर्म को लेकर भी बात की. 

सुदर्शन को नहीं मिला उचित मौका- गौतम गंभीर 

सही बताऊं, तो उसे अब तक उचित मौका नहीं मिला है. उसने कुछ ही टेस्ट खेले हैं. उसने इंग्लैंड में अपने करियर की शुरुआत की, जो हम सभी जानते हैं कि खेलने के लिए सबसे आसान जगह नहीं है. उसने आईपीएल में रन बनाए हैं. मेरा अभी भी मानना है कि उसे अभी उचित मौका नहीं मिला है.”

आगे बात करते हुए गंभीर ने कहा, “दुर्भाग्य से आप सिर्फ 11 खिलाड़ी ही चुन सकते हैं. कभी-कभी आपको अपने मौके का इंतजार करना होता है. मैंने हमेशा यकीन किया है कि हम जिन खिलाड़ियों के साथ खेलने जा रहे हैं, हमें उन्हें उचित मौके देने चाहिए. साई खराब फॉर्म में भी नहीं हैं. उन्होंने आईपीएल में करीब 700 (722) रन बनाए. अगर खिलाड़ी को 4-5 टेस्ट के साथ जज करना ठीक है, तो मुझे नहीं लगता कि हम कभी कुछ बना पाएंगे.”

साई सुदर्शन का टेस्ट करियर 

सुदर्शन ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 6 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 11 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 27.45 की औसत से 302 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 87 रनों का रहा. बताते चलें कि सुदर्शन ने जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. वहीं पिछला टेस्ट नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला. 

 

यह भी पढ़ें: इंडिया A के साथ श्रीलंका पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब है पहला मैच? जानें कहां होगा लाइव प्रसारण



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *