Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

2ff4f2af0b82d45e52d2e8cf1a56800517847776240511379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कच्चे तेल, भू-राजनीति के चलते भारतीय बाजार में गिरावट.
  • अधिकतर एशियाई बाजार मजबूत रहे, अमेरिकी बाजार गिरे.
  • कच्चा तेल 6 हफ्तों के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर.
  • अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ, भारतीय रुपया कमजोर पड़ा.

Share Market Today on July 23: आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 96 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर जाने और अमेरिका-ईरान में जारी जंग के चलते चौरतफा बिकवाली देखी जा रही है. इस बीच, बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 350.99 अंक लुढ़ककर पर खुला. वहीं, एनएसई के निफ्टी 50 ने 92.25 अंकों की गिरावट के साथ पर कारोबार की शुरुआत की. 

सेंसेक्स में शामिल जिन कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें इंडिगो सबसे ऊपर है.इसके शेयरों में 1.60% की गिरावट आई है. लिस्ट में इन्फोसिस (-1.07%), टाटा स्टील (-0.97%), बजाज फाइनेंस (-0.86%) और अल्ट्राटेक सीमेंट (-0.84%) जैसी कंपनियों के भी शेयर शामिल हैं. 

एशियाई बाजारों में तेजी

आज ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है. सेमीकंडक्टर और चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में मजबूत खरीदारी के दम पर जापान का निक्केई इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 0.55%-1.2% तक उछल गया. दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी 2.3-3.4% तक की भारी तेजी दर्ज की गई. हांगकांग के हैंगसेंग ने भी 0.6% की बढ़त हासिल की और ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.72% से 1.06% ऊपर रहा. हालांकि, चीन के शंघाई कम्पोजिट में आज 0.1% तक की मामूली गिरावट देखने को मिली. 

अमेरिकी बाजार में गिरावट

वॉल स्ट्रीट में कल मिलाजुला कारोबार देखने को मिला. डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज बिना किसी बड़े बदलाव के सपाट बंद हुआ. S&P 500 0.1% की गिरावट के साथ 7498.96 के स्तर पर बंद हुआ. इस दौरान नैस्डेक कम्पोजिट 0.6% लुढ़ककर 25690.90 के स्तर पर आ गया. अमेरिकी शेयर बाजार में निवेशक इन दिनों कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और बड़ी टेक कंपनियों के नतीजे से पहले सावधानी बरते हुए हैं. 

क्रूड ऑयल में उबाल

अमेरिका-ईरान में तनाव और लाल सागर में टैंकरों पर हुए ताजा हमलों के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 6 हफ्ते के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. ब्रेंट क्रूड लगभग 2% उछलकर 96.21 डॉलर प्रति बैरल पर जा पहुंचा है. वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 1.7% की तेजी के साथ 88.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

अमेरिकी डॉलर हुआ मजबूत

करेंसी मार्केट में US डॉलर इंडेक्स (DXY) 101.11 पर मजबूत बना हुआ है. वहीं, आज भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.09% की मामूली गिरावट के साथ अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा बाजार में 96.53 से 96.55 के स्तर पर कमजोर बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें:

सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *