इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT

0600eee70b43aeeea9b13e8f9bb95eae17855024323661216 original


Bank Account: अपनी बचत सुरक्षित रखने या पैसों के लेनदेन के लिए ज्यादातर लोग बैंक अकाउंट खुलवाते है. आपने भी जब अकाउंट खुलवाया होगा तो आपसे कुछ जरूरी दस्तावेज भी मांगे गए होंगे और उन दस्तावेजों में पैन कार्ड भी शामिल होगा. हाल ही में जम्मू कश्मीर बैंक से जुड़ी एक जांच के दौरान कुछ ऐसे बैंक अकाउंट की जानकारी सामने आई, जो पैन से लिंक ही नहीं थे. 

करोड़ों का लेन-देन भी किया गया

इनकम टैक्स की जांच के दौरान पता चला कि जम्मू-कश्मीर बैंक में लगभग 1.54 लाख बैंक अकाउंट पैन कार्ड से लिंक नहीं थे. इतना ही नहीं, बल्कि यह भी पता चला कि इन अकाउंट से करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन भी हुए थे. 

RBI News: भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर

जांच के दौरान कई खुलासे हुए

इसके अलावा जांच के दौरान यह भी पता चला कि कई खाताधारकों ने पैन की जगह Form 60 जमा किया था, लेकिन इसके बावजूद उनके बैंक अकाउंट को पैन से लिंक नहीं किया गया. जिसके बाद जांच एजेंसियों ने पता लगाया कि कहीं नियमों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है.

इनकम टैक्स विभाग ने बैंक से मांगा रिकॉर्ड

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले पर इनकम टैक्स विभाग ने बैंक से इन अकाउंट के रिकॉर्ड मांगे. इस जांच का मकसद यही था कि बैंक और टैक्स से जुड़े नियमों का पालन किया गया है या नहीं. इसके साथ ही इतने बैंक अकाउंट पैन से लिंक नहीं थे, उसके पीछे की वजह क्या थी. 

बैंक ने उठाए जरूरी कदम

रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर बैंक ने खातों को पैन से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है और इसका प्रोसेस भी शुरू कर दिया गया है. इतना ही नहीं, बल्कि बैंक को इससे जुड़ी रिपोर्ट RBI को जमा करनी है.

अब बिना पैसे करें खरीदारी, फ्लिपकार्ट लाया पे लेटर, क्या है इसका प्रोसेस?

बैंक पर लगेगा जुर्माना?

इनकम टैक्स विभाग पहले इस मामले की जांच करेगा, जिसके बाद अगर पता चलता है कि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो बैंक को जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, आखिरी फैसला जांच पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा. 

क्या पैन लिंक न होने पर हो सकती है परेशानी?

  • अगर पैन लिंक न हो तो बैंक अकाउंट की प्री-वैलिडेशन में समस्या हो सकती है.
  • इसके अलावा इनकम टैक्स रिफंड मिलने में दिक्कत आ सकती है.
  • वहीं बड़े लेने-देने होने पर इनकन टैक्स विभाग जांच कर सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *