आज फिर बढ़े सोने के दाम, 24 कैरेट गोल्ड हुआ महंगा, यहां देखें सोना- चांदी के ताजा रेट

cfc07c4a583a656f0903719ed644a58317859895766411435 original


Gold- Silver Price Today: अगर आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले ताजा भाव जरूर जान लें. आज सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल के मुकाबले 2890 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ा है. वहीं चांदी ने भी बढ़ी छलांग लगाई है. यहां से आप इसके बारे में डिटेल में जान सकते हैं. 

आज का गोल्ड रेट

24 कैरेट सोना: 1,49,730 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,37,250 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: 1,12,300 रुपए प्रति 10 ग्राम

6 अगस्त को कितना सस्ता हुआ एलपीजी, देखें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की रेट लिस्ट

कल के मुकाबले कितना बदला भाव?

कल 24 कैरेट सोने का रेट 1,46,840 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आज यह बढ़कर 1,49,730 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। यानी एक दिन में सोने की कीमत में 2,890 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

चांदी का आज का भाव

आज चांदी की कीमत में भी उछाल है. आज चांदी 6200 रुपए महंगी हो गई है. चांदी का रेट 2.40 लाख प्रति किलोग्राम से बढ़कर 276864 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है. स्थानीय बाजार के अनुसार इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है.

जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव

डॉलर कमजोर होने से सोने में आई तेजी?
सिर्फ डॉलर की कमजोरी ही सोने की कीमत बढ़ने की वजह नहीं होती. सोने के भाव कई चीजों से प्रभावित होते हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें, दुनिया में बढ़ता तनाव, महंगाई और निवेशकों की मांग. जब डॉलर कमजोर होता है तो दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो जाता है, जिससे इसकी मांग बढ़ सकती है. लेकिन अगर वैश्विक बाजार में अनिश्चितता या सुरक्षित निवेश की मांग बढ़े, तो भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है.

खरीदारी से पहले रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं, तो हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें. साथ ही ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज और GST की जानकारी भी जरूर लें. इससे आपको सही कीमत पर अच्छी खरीदारी करने में मदद मिलेगी. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *