‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म जब रिलीज हुई थी तब फिल्म का कोई प्रमोशन नहीं हुआ था. फिल्म को शोज भी बहुत कम मिले थे. लेकिन फिर तीसरे हफ्ते में फिल्म ने धमाल मचा दिया. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा मिल रहा है. अब फिल्म डायरेक्टर ने सक्सेस को लेकर रिएक्ट किया है.
ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ की रिलीज डेट अनाउंस, इमरान हाशमी की फिल्म से होगा क्लैश
विशाल चतुर्वेदी ने सक्सेस को लेकर कहा ये
राइटर-फिल्ममेकर डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि फिल्म में सबसे पहले जिस चीज ने काम किया वो है बाबा की दिव्य कहानी. म्यूजिक, एक्टर्स और मेकर्स सब्जेक्ट को लेकर काफी इमोशनल हैं. हमने मुश्किल से ही कोई पीआर और प्रमोशन किया क्योंकि हमारे पास कोई बजट ही नहीं था. लेकिन ऑडियंस ने पीआर का रोल प्ले किया और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और सोशल मीडिया पोस्टिंग ने काम किया. ऑडिंयस ने अपने कंधों पर फिल्म को चलाया है.’
उन्होंने फिल्म की सक्सेस को मैजिकल डिवाइन कहा. उन्होंने कहा, ‘1.7 करोड़ पर हम सिर्फ चाहते थे कि ऑडियंस सिर्फ फिल्म देखें और जो इंवेस्टमेंट किया है उसका रिटर्न मिले. लेकिन फिल्म ने जादू कर दिया. हमने कलेक्शन देखना बंद कर दिया और आशीर्वाद, तारीफ और प्यार गिन रहे हैं.’
ये भी पढ़ें- ममिता बैजू की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह
विशाल ने आगे कहा, ’15 अगस्त को बड़ी फिल्में रिलीज हुईं. ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2′ की रिलीज के बाद हमारी फिल्म को सिर्फ 25 स्क्रीन तक लिमिट कर दिया. लेकिन वो शो अच्छे चल रहे थे. ऑडियंस फिल्म देखना चाहती थी लेकिन कोई शो ही नहीं था. इसी वजह से लोग 200-250 किलोमीटर का सफर करके गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किए. ऐसे वीडियोज भी सामने आए हैं जिनमें फिल्म के खत्म होने के बाद व्यूअर्स इमोशनल हो गए और अपनी सीट से उठे ही नहीं. इन सब चीजों ने वो काम किया जो कोई पीआर नहीं कर सकता.’ फिल्म में शोभिनव सत्या, विहान शेडगे, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी जैसे स्टार्स नजर आए.