170 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान’ अंश’ अब तेलुगु में मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज

0372f23dd7eca34c09874385c067f26d1789179940323209 original


सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी और बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई करके इतिहास रचने वाली बॉलीवुड की जबरदस्त ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान अंश’ बीते दिन ग्लोबली रिलीज हुई थी. वहीं अब ये तेलुगु दर्शकों के लिए भी आने वाली है. जानते हैं नीम करौली बाबा पर बनी ये फिल्म तेलुगु में किस दिन रिलीज होगी?

तेलुगु किस दिन रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’?
‘हनुमान अंश’ बॉलीवुड की नई ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है. ये डिवोशनल ड्रामा हर हफ्ते अपनी शानदार परफॉर्मेंस से ट्रेंड्स को चुनौती दे रही है और इसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है. यह फ़िल्म जाने-माने हिंदू आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है. 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ 18 सितंबर को तेलुगु भाषा में रिलीज होगी. ‘विजार्ड ऑफ़ वर्ड्स’ कहे जाने वाले त्रिविक्रम इसके डब्ड वर्जन को प्रेजेंट कर रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी साई सौजन्या की कंपनी ‘फॉर्च्यून फोर सिनेमाज’ इसके डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभालेगी.

 

कंपनी ‘फॉर्च्यून फोर सिनेमाज’ ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म की एक प्रोमो क्लिप जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है, “ एक दिव्य कथा. एक जबरदस्त सफर. एक ऐसी कहानी जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. हनुमान अंश अब तेलुगु में आ रही है! त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा प्रस्तुत, तेलुगु में थिएट्रिकल रिलीज़ ‘फॉर्च्यून फोर सिनेमाज, 18 सितंबर को तेलुगु में भव्य रिलीज़!

तेलुगु दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी दिलचस्पी है और तेलुगु में रिलीज होने से इसकी पॉपुलैरिटी और बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें:-‘घमासान’ से ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ तक, फ्राइडे को OTT पर रिलीज हुईं 6 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि ‘हनुमान अंश’  ने हिंदी में रिलीज के 36वें दिन भी सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 10.50 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ भारत में इस फिल्म की 36 दिनों की नेट कमाई 173.63 करोड़ रुपये हो गई है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 205.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं अब ग्लोबल रिलीज और फिर तेलुगु रिलीज से इसकी कमाई में और इजाफा होगा. 

हनुमान अंश’ के बारे में
बता दें कि ‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं, जबकि निखिल दुबे, उदयसिंह राजपूत और पूर्णिमा तिवारी में अहम भूमिका में हैं. विशाल चतुर्वेदी इसके लेखक और निर्देशक हैं. ‘हनुमान अंश’ को स्वंभू मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, रागिनी एस., नम्रता जी. एस., विशाल चतुर्वेदी और अनुप्रिया ए. नागर ने प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ें:-सूर्या की 200 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *