महिलाएं सावधान! मार्केट में घड़ल्ले से बिक रहा पाकिस्तानी मेकअप का सामान, चेतावनी जारी

65ab65698c2ef79b085357cd1008a58417894569732831379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • प्रोडक्ट्स ‘मेड इन इंडिया’ बताकर ई-कॉमर्स साइट्स पर बेचे जा रहे.

भारत में बैन होने के बावजूद पाकिस्तान के हानिकारक कॉस्मैटिक प्रोडक्ट्स यहां के बाजारों में तेजी से पैर पसार रहे हैं. इसे लेकर सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइज़ेशन (CDCSO) के कॉस्मेटिक्स डिवीजन ने एक पब्लिक हेल्थ अलर्ट जारी किया है. इसमें बिना इम्पोर्ट रजिस्ट्रेशन वाले दो ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जानकारी दी गई है, जो अभी भारतीय बाजारों में बिक रहे हैं.

किन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की हो रही बात?

भारत में लोगों से पाकिस्तानी कॉस्मेटिक ब्रांड ‘गोरी ब्यूटी क्रीम’ (Goree Beauty Cream) और ‘चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम’ (Chandni Whitening Cream) को खरीदने और इस्तेमाल करने के खिलाफ सख्त चेतावनी दी जा रही है क्योंकि इनसे स्किन खराब हो सकती है और सेहत बिगड़ सकती है. दुकानों को भी इन प्रोडक्ट्स को न बेचने की चेतावनी दी गई है. 

प्रोडक्ट्स में हैं खतरनाक केमिकल्स

CDCSO ने लैब टेस्टिंग में पाया गया है कि इन दोनों क्रीमों में पारा (Mercury) और लेड (सीसा) जैसे भारी विषैले तत्व तय कानूनी सीमा से कई गुना ज्यादा (कुछ मामलों में 52 गुना अधिक) हैं. इनके लंबे समय तक इस्तेमाल से त्वचा झुलसने के साथ-साथ किडनी फेलियर (मेम्ब्रेंस नेफ्रोपैथी) और नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड ने पाकिस्तान के साथ सभी तरह के व्यापार पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी. इसमें सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से सामान का आयात, निर्यात और ट्रांजिट (एक जगह से दूसरी जगह ले जाना) शामिल हैं.

‘मेड इन इंडिया’ का फर्जी लेबल 

सबसे  ज्यादा डराने वाली बात यह है कि ये प्रोडक्ट्स Amazon, Flipkart, Meesho और Tata 1mg जैसे  ई-कॉमर्स साइट्स पर इन ‘मेड इन इंडिया’ बताकर बेचे जा रहे हैं.यानी कि पैकेट के सामने ‘मेड इन इंडिया’ का फर्जी लेबल लगा हुआ है. जब ग्राहक ऑर्डर डिलीवर होने पर डिब्बे को पीछे पलटकर देख रहे हैं, तो उस पर ‘Made in Pakistan’ लिखा हुआ है.

अमेजन के एक प्रवक्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बात करते हुए कहा कि प्लेटफॉर्म आम तौर पर सेलर्स से प्रोडक्ट लिस्ट करने के लिए कहता है. अब यह जांचा जाएगा कि वे भारतीय कानूनों और अमेजन की पॉलिसी दोनों का पालन करते हैं या नहीं. फिलहाल अमेजन ने Goree ब्यूटी क्रीम को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. 

ये भी पढ़ें:

UPI: 0.3% चार्ज लगा तो 2500 के बिल पेमेंट पर कितना चार्ज कटेगा? समझें पूरा गणित 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *