10 साल में सोना 360% चढ़ा, 30 हजार के गोल्ड ने बनाए 1.41 लाख

2fe9111b2fb94d2fae9b082117be4d3017939716332081216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • दस साल में सोने की कीमत में 362% की बढ़ोतरी हुई।

शादी और दीवाली के दौरान सोने की मांग काफी बढ़ जाती है. आज धनतेरस है और आज के दिन लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं और अब नवंबर के महीने से शदियों के सीजन की शुरुआत हो जाती है तो इस दौरान भी सोने के गहनों की मांग बढ़ जाती है. लेकिन एक तरफ कई लोग सोने को निवेश के तौर पर खरीदते हैं और सोने के रेट में आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. आज से 5 साल पहले सोना जितने में मिलता था तो आज की डेट में सोने के दाम कई गुना बढ़ गए हैं. ऐसे में ये जानते हैं कि आज से 10 साल पहले सोने के क्या दाम थे?

2016 में कितने में मिल रहा था सोना?

ये तो सभी जानते हैं कि सोना निवेश के तौर पर कई लोग खरीदते हैं. ऐसे में ये जानते हैं कि आज से 10 साल पहले यानी 2016 में सोना कितने रुपये में मिल रहा था. आकंड़ों के मुताबिक, 28 अक्टूबर 2016 को MCX पर सोने के रेट लगभग 29,989 रुपये प्रति 10 ग्राम था. लेकिन आज 2026 में सोने के दाम आसमान छू रहे हैं. 

2026 में कितनी चल रही है सोने की कीमत?

अगर आज 6 नवंबर 2026 के सोने के रेट की बात करें तो आज इसका भाव बढ़कर 1,41,444 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. यानी दस साल के अंदर में सोने के दाम कई गुना बढ़ गए हैं. इस तरह 10 साल में सोने की कीमत में लगभग 362 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. 

10 साल पहले खरीदा सोना होता फायदेमंद

यानी अगर आपने 10 साल पहले 10 ग्राम सोना लगभग 30 हजार में खरीदा होता तो आज 2026 में उसकी कीमत 1.41 लाख रुपये तक होती. मतलब साफ है कि सोने के दाम हर साल लगातार बढ़ रहे हैं और ये निवेश के तौर पर सोना खरीदना फायदेमंद साबित हो सकता है. हां, लेकिन सोने में निवेश से पहले कुछ खास बातों का ध्यान देना भी जरूरी है. 

इन बातों का खास ध्यान रखें

  • 24 कैरेट सबसे शुद्ध होता है. हालांकि, गहने आमतौर पर 22 कैरेट के होते हैं.
  • खरीदने से पहले IBJA पर रेट जरूर चेक करें.
  • साथ ही मेकिंग और वेस्टेज चार्ज की जानकारी जरूर लें.
  • इसके अलावा गहने, सिक्के और आप डिजिटल गोल्ड में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं.
  • साथ ही सोना बेचने पर मुनाफे के मुताबिक टैक्स लग सकता है.

2026 में खरीदे हुए सोने की 2030 में कितनी हो जाएगी कीमत?10 ग्राम होगा इतना महंगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *