2026 में खरीदे हुए सोने की 2030 में कितनी हो जाएगी कीमत?10 ग्राम होगा इतना महंगा

987c0e475af10428acd1bfc9195bf34f17939585116651435 original


अगर आप इस दिवाली पर या 2026 में कभी भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके मन में भी ये सवाल जरूर होगा कि आज खरीदा हुआ सोना 2030 तक कितने रुपए का हो जाएगा? क्या अगले चार साल में सोने की कीमत में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी या फिर ये नुकसान का सौदा हो सकता है?

सोना भारतीय परिवारों के लिए सिर्फ गहना नहीं, बल्कि मुश्किल समय का सहारा भी है. यही कारण है कि लोग शादी-ब्याह से लेकर निवेश तक के लिए सोना ही खरीदते हैं. पिछले कुछ समय में सोने की कीमतों में तेजी ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. ऐसे में 2026 में सोना खरीदकर 2030 तक कितना बड़ा बनेगा, ये जानना जरूरी है.

2030 में कितनी होगी सोने की कितनी?

अभी नवंबर 2026 में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.40 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक चल रहा है. 2030 तक इसकी कीमत में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है. Lemonn की 1 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट में 2030 तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1.62 लाख से 2.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो सकती है.

वहीं PrimeXBT के एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2030 में भारत में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 2.11 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो सकता है. मतलब इन दोनों का रिपोर्ट का अंदाजा देखें तो 2030 तक सोने की कीमत 2 लाख रुपए के पार भी जा सकती है. 

कितना होगा फायदा?

मान लीजिए नवंबर 2026 में आप 1 लाख रुपए का सोना खरीदते हैं और 2030 तक उसे अपने पास रखा. अगर अगले चार साल में सोने की कीमत करीब 50 फीसदी बढ़ती है तो आपका सोना सीधा 1.50 लाख रुपए का हो सकती है.

ऐसे ही अगर आपने 2 लाख रुपए का सोना खरीदा है तो उसकी कीमत बढ़कर करीब 3 लाख रुपए हो सकती है. 

बढ़ोतरी का क्या हैं कारण?

सोने की कीमतों को बढ़ाने में कई चीजें अपनी भूमिका निभाती हैं. इनमें सबसे बड़ा कारण दुनिया के केंद्रीय बैंकों की खरीदारी है. कई देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार में डॉलर के साथ सोने की हिस्सेदारी भी बढ़ा रहे हैं. इससे सोने की मांग को सहारा मिलता है. इसके अलावा अमेरिका में ब्याज दरों में बदलाव, डॉलर की मजबूती या कमजोरी, दुनिया में चल रहे युद्ध के चलते भी सोने की कीमत पर असर पड़ता है.

वहीं, अगर रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत स्थिर रहने पर भी भारत में सोना महंगा हो सकता है.

सोना या चांदी, अगले 5 साल में किससे मिलेगा ज्यादा रिटर्न?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *