Agriculture Career Options: 12 में एग्रीकल्चर के बाद क्या हैं करियर ऑप्शन, किन सेक्टर में मिलती है जॉब?

88efe41d33cadd09286c626b21427b5f17940372358841474 original


Agriculture Career Options: भारत एक कृषि प्रधान देश है और यही वजह है कि आज के समय में एग्रीकल्चर सेक्टर सिर्फ खेती-किसानी तक सीमित नहीं रह गया है. यह क्षेत्र एक बहुत बड़े कॉर्पोरेट और रिसर्च हब के रूप में उभर रहा है. हर साल लाखों छात्र 12वीं में एग्रीकल्चर विषय चुनते हैं.

लेकिन बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद अक्सर छात्रों और अभिभावकों के मन में यह सवाल होता है कि आगे चलकर रोजगार के क्या अवसर मिलेंगे. अगर आपने भी 12वीं की पढ़ाई एग्रीकल्चर स्ट्रीम से की है, तो आपके सामने देश और विदेश में करियर बनाने के ढेर सारे शानदार विकल्प मौजूद हैं.

12वीं के बाद कौन से कोर्सेज हैं सबसे बेस्ट?

12वीं एग्रीकल्चर पास करने के बाद सबसे लोकप्रिय कोर्स B.Sc. Agriculture है, जो कि एक 4 साल का प्रोफेशनल डिग्री प्रोग्राम है. इसके अलावा छात्र अपनी रुचि के हिसाब से B.Sc हॉर्टिकल्चर , B.Sc फॉरेस्ट्री, B.Tech एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग, बीएससी डेयरी टेक्नोलॉजी या BFSC जैसे कोर्सेज चुन सकते हैं. इन कोर्सेज में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर CUET-UG और राज्य स्तर पर विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है, जिनके जरिए देश की टॉप एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज में दाखिला मिलता है.

सरकारी विभागों में नौकरी के बड़े अवसर

कृषि क्षेत्र में डिग्री पूरी करने के बाद केंद्र और राज्य सरकारों के तहत बंपर सरकारी नौकरियां निकलती हैं. छात्र बैंकिंग सेक्टर्स में जा सकते हैं, जहां हर साल IBPS SO के जरिए एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर की भर्ती की जाती है.

इसके अलावा SSC और राज्य लोक सेवा आयोगों द्वारा कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी और सॉयल कंजर्वेशन ऑफिसर के पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं. भारतीय खाद्य निगम और NABARD जैसे बड़े संस्थानों में भी एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए हर साल प्रशासनिक और तकनीकी पद निकलते हैं.

प्राइवेट सेक्टर और कॉर्पोरेट कंपनियों में भारी डिमांड

सरकारी नौकरियों के अलावा प्राइवेट सेक्टर्स में भी एग्रीकल्चर प्रोफेशनल्स की भारी मांग है. देश-विदेश की बड़ी फर्टिलाइजर कंपनियां, बीज उत्पादक कंपनियां और कीटनाशक बनाने वाली फर्म्स एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स को बतौर सेल्स एग्जीक्यूटिव, रिसर्च एसोसिएट और क्वालिटी एश्योरेंस ऑफिसर हायर करती हैं. इसके अलावा फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज, डेयरी फार्म्स, कोल्ड स्टोरेज चेन और एग्रो-केमिकल इंडस्ट्रीज में भी अच्छे सैलरी पैकेज पर काम करने का मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें: School Bullying Signs: स्कूलों में बुलिंग और साइबर बुलिंग कैसे पहचानें, किन सिग्नल से मदद मांगते हैं बच्चे?

रिसर्च और बिजनेस के क्षेत्र में शानदार भविष्य

यदि आपकी रुचि पढ़ाई और रिसर्च में है, तो आप B.Sc के बाद M.Sc और Ph.D करके कृषि वैज्ञानिक बन सकते हैं. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत आने वाले विभिन्न रिसर्च सेंटर्स और कृषि विज्ञान केंद्रों में वैज्ञानिकों और प्रोफेसरों की बड़ी जरूरत होती है.

वहीं दूसरी तरफ, इस सेक्टर में खुद का स्टार्टअप शुरू करने की भी अपार संभावनाएं हैं. केंद्र सरकार की कृषि क्लीनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र जैसी योजनाओं की मदद से युवा अपना खुद का सॉयल टेस्टिंग लैब, ऑर्गेनिक फार्मिंग कंसल्टेंसी या एग्रो-टूरिज्म का बिजनेस शुरू करके मोटी कमाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BPSC 71st Mains Result 2026: BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *