न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के, रोहित शर्मा ने तोड़ा अफरीदी का रिकॉर्ड 

02f5d66b9ab94ff00be2ad5e466293df17940547317651364 original


रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 23 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के निकले. हिटमैन की पारी भले ही छोटी रही, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पछाड़ते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अफरीदी ने अपने करियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 छक्के जड़े थे. रोहित ने 51 छक्कों के साथ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

लिस्ट में क्रिस गेल 45 छक्कों के साथ तीसरे पायदान पर हैं. लिस्ट में विराट कोहली भी शामिल हैं. कोहली के नाम पर 29 छक्के दर्ज हैं. रोहित शर्मा अपने करियर की शुरुआत से ही छक्के मारने के लिए मशहूर हैं. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे छक्के 

51 छक्के – रोहित शर्मा*

50 छक्के – शाहिद अफरीदी

45 छक्के – क्रिस गेल

41 छक्के – सनथ जयसूर्या

29 छक्के – जोस बटलर

29 छक्के – विराट कोहली

रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा वनडे छक्कों का रिकॉर्ड 

वनडे में ओवरऑल सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा टॉप पर हैं. उन्होंने अब तक 383 छक्के लगा लिए हैं. लिस्ट में शाहिद अफरीदी 351 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर हैं. 

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के (टॉप-5 बल्लेबाज)

रोहित शर्मा- 383 छक्के*

शाहिद अफरीदी- 351 छक्के 

क्रिस गेल- 331 छक्के 

सनथ जयसूर्या- 270 छक्के 

एमएस धोनी- 229 छक्के 

रोहित शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

रोहित मौजूदा वक्त में भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में 67 टेस्ट और 159 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. बाकी वह 293 वनडे खेल चुके हैं. टेस्ट की 116 पारियों में हिटमैन ने 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे की 285 पारियों में रोहित 48.96 की औसत से 12143 रन बना चुके हैं, जिसमें 35 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 151 पारियों में उनके बल्ले से 4231 रन निकले. उनका स्ट्राइक रेट 140.89 का रहा. यहां उन्होने 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर नाबाद 121 रनों का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: क्या है DLS नियम? जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत को मिली जीत?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *