कौन हैं RCB के नए चेयरमैन आर्यमान बिरला? IPL ऑक्शन में लग चुकी है बंपर बोली


Who is RCB New Chairman Aryaman Birla: आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले संघ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू फ्रेंचाइजी को 1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम में खरीदा है. यह रकम 16,000 करोड़ रुपये से भी अधिक है. इस संघ में आदित्य बिरला ग्रुप के अलावा टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन इन्वेस्टमेंट ग्रुप शामिल है. इन सभी ने मिलकर RCB की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है और आर्यमान बिरला को RCB फ्रेंचाइजी का चेयरमैन बनाया गया है.

कौन हैं आर्यमान बिरला?

आर्यमान बिरला, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला के बेटे हैं. आर्यमान की उम्र अभी केवल 28 साल है और वो पूर्व क्रिकेटर रहे हैं. आर्यमान भारतीय घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेल चुके हैं. वो आरसीबी के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर के साथ भी खेले हैं. बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले आर्यमान बिरला मध्य प्रदेश के लिए 9 फर्स्ट-क्लास मैचों में 414 रन बनाए और ईडन गार्डन्स में एक शतक भी जड़ चुके हैं. वहीं चार लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 36 रन हैं.

IPL ऑक्शन में लगी बोली

2018 के मेगा ऑक्शन में आर्यमान बिरला पर राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये की बोली लगाई थी, लेकिन पूरे सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया. 2020 सीजन से पहले आर्यमान को राजस्थान टीम ने रिलीज कर दिया था. उसके बाद उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने का हवाला देकर क्रिकेट से ब्रेक लिया, जिसके बाद उनकी इस खेल में कभी वापसी नहीं हुई.

आर्यमान बिरला बेंगलुरू फ्रेंचाइजी के चेयरमैन हैं, वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी को वाइस चेयरमैन बनाया गया है. बता दें कि RCB आईपीएल की गत चैंपियन है, 2025 के फाइनल में रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरू टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता था. अब आरसीबी एक बार फिर चमचमाती ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचना चाहेगी.

यह भी पढ़ें:

आखिरी टी20 जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने जीती सीरीज, डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड की उड़ाई नींद 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *