CWG के बीच भारतीय नक्शे को लेकर विवाद, बॉक्सर लवलीना ने जताई आपत्ति

213eb6caf09e899c97f4a6c3617a52bc17856667844061212 original


लवलीना बोरगोहेन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने के बाद तब नाराज हो गई, जब उन्होंने ग्लासगो में नेपकिन पर भारत का अधूरा नक्शा देखा. उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए माइक में सबके सामने कहा कि इससे उन्हें दुख पहुंचा. बता दें कि शनिवार को भारत के 7 बॉक्सर ने गोल्ड जीता, हालांकि लवलीना चूक गई. उन्होंने सिल्वर मेडल जीता.

क्या है पूरा मामला

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार का दिन मुक्केबाजों के लिए शानदार रहा, 7 गोल्ड सिर्फ इसी खेल में आए. लवलीना बोरगोहेन ने सिल्वर मेडल जीता, जो फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी से हार गईं. शानदार दिन के बाद भारतीय दल के सदस्य ग्लासगो में स्थिति एक भारतीय रेस्टोरेंट में गए. ‘मिस्टर सिंह इंडिया’ नाम के इस रेस्टोरेंट में जो नैपकिन रखे गए थे, उस पर भारत का आउटलाइन मैप बना हुआ था. इस पर लवलीना की नजर पड़ी, जिसमें उन्हें कुछ अजीब दिखा.

लवलीना बोरगोहेन ने देखा कि इस नक्शे पर देश के नॉर्थ-ईस्ट हिस्से को पूरा नहीं दिखाया गया है. उन्होंने इसका विरोध किया। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह माइक में अपनी नाराजगी जाहिर करती हुई दिख रही हैं.

लवलीना कह रही हैं, “प्लीज, आप बुरा मत मानिए. मुझे ये थोड़ा बुरा लगा कि इंडिया मैप में ये हमारा नार्थ ईस्ट नहीं है. बाहर भी ऐसा, हमारे नार्थ ईस्ट को कट कर दिया है. आगे इस इस बारे में थोड़ा सा ध्यान रखिए.” हालांकि इस दौरान उनके चेहरे पर हंसी थी, उन्होंने बिना गुस्सा दिखाए अपनी बात रेस्टोरेंट वालों को बताई. उनके इस तरीके की भी सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- कब शुरू होगी CWG क्लोजिंग सेरेमनी, दिखेगी अहमदाबाद कॉमनवेल्थ की पहली झलक

शनिवार तक भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 13 गोल्ड समेत टोटल 39 मेडल जीत लिए थे. सिर्फ शनिवार को ही भारत ने कुल 8 गोल्ड जीते. भारत मेडल टैली में अभी चौथे स्थान पर है. पांचवें नंबर पर मौजूद स्कॉटलैंड के भी 13 गोल्ड हैं. बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल टैली में टीमों का क्रम गोल्ड मेडल से तय होता है, जब दो टीमों के बराबर गोल्ड हों तो फिर टोटल मेडल देखे जाते हैं. भारत के टोटल मेडल 39 (शनिवार तक) और स्कॉटलैंड के 38 हैं.

CWG के बीच भारतीय नक्शे को लेकर विवाद, बॉक्सर लवलीना ने जताई आपत्ति

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!

आज रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आखिरी दिन है. आज रात डेढ़ बजे क्लोजिंग सेरेमनी होगी. अगले संस्करण का मेजबान अहमदाबाद है, जो आधिकारिक रूप से अब अपनी तैयारी शुरू कर देगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *