CWG में भारत को मिला 12वां गोल्ड, शनिवार को छाए रहे मुक्केबाज

815cd32010caa81f50e12031828791c417856000192821212 original


भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है. ये कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का नौवां गोल्ड था, इसके बाद खबर लिखे जाने तक भारत के 3 और खिलाड़ियों ने गोल्ड जीत लिया. 12 गोल्ड मेडल के साथ भारत ने मैडल टैली में लंबी छलांग लगाई है.

साक्षी चौधरी ने फाइनल में इंग्लैंड की Ruby White को 5-0 से शिकस्त दी. फाइनल में साक्षी ने शुरुआत में अपना दबदबा बना लिया था, अंतिम राउंड में वाइट ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन साक्षी मुकाबले को जीत गई. ये भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नौवां गोल्ड था, इसके 45 मिनट के अंदर भारत ने 2 गोल्ड और जीत लिया.

रात 10 बजे अरुंधति ने विमेंस 70kg की केटेगरी में गोल्ड जीता. ये भारत का 11वां गोल्ड था, इससे पहले प्रिया घंघास ने 9:35 के करीब गोल्ड जीता था. उन्होंने 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में कनाडा की Marie Bathoul Al-Ahmadieh को 4-1 से हराया.

यह भी पढ़ें- गोरखा राइफल्स में थे सिपाही, ब्लास्ट में गंवाया पैर; अब CWG में जीता गोल्ड

 

सचिन सिवाच ने भी जीता गोल्ड

मेंस के 60 किलोग्राम वर्ग में सचिन सिवाच का फाइनल मुकाबला नामीबिया के Tryagain Ndevelo के साथ था। सचिन पहला राउंड हार गए थे. उनका मुकाबला आखिरी समय तक रोमांचक रहा.

सचिन ने अंतिम समय में शानदार ओवरहैंड क्रॉस मारा, जिससे वह ट्राईअगेन पर गिर पड़े. रेफरी ने काउंटिंग शुरू की, ये पल निर्णायक साबित हुआ. सचिन ने फाइनल जीत लिया. ये बॉक्सिंग में शनिवार को भारत का छठा गोल्ड था.

यह भी पढ़ें- लवलीना बोरगोहेन ने CWG 2026 में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल में हारी

हालांकि महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन से भी काफी ज्यादा उम्मीदें थी, लेकिन वह फाइनल हार गई. उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *