Share Market New Closing Time: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी है. शेयर बाजार से जुड़े एक बड़े बदलाव के तहत ट्रेडिंग टाइम में 10 मिनट की बढ़ोतरी की गई है. नए नियम लागू होने के बाद अब निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए पहले से ज्यादा समय मिलेगा.
क्या है नया समय?
नए बदलाव के तहत बाजार के क्लोजिंग टाइम को 10 मिनट आगे बढ़ा दिया गया है. यानी अब ट्रेडर्स और निवेशक अतिरिक्त 10 मिनट तक शेयरों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे. इसे आसानी से समझें कि अगस्त 2026 से F&O सेगमेंट की ट्रेडिंग टाइमिंग 10 मिनट बढ़ जाएगी यानी अभी F&O बाजार शाम 3:30 बजे बंद होता है, लेकिन अब अगस्त से ये 3 बजकर 40 मिनट पर बंद होगा. बता दें कि सभी शेयरों के लिए ट्रेडिंग समय नहीं बदला है. ये बदलाव सिर्फ F&O सेगमेंट के लिए ही है. कैश मार्केट की टाइमिंग में भी कोई बदलाव नहीं होगा और वो पहले की तरह 3:30 बजे ही बंद होगा.
शेयर बाजार में 440 अंकों की तेजी, 75200 के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी भी 100 अंक उछला
निवेशकों को क्या होगा फायदा?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक्स्ट्रा 10 मिनट मिलने से निवेशकों को बाजार की चाल समझने और अपने सौदों को बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी. खासतौर पर उन दिनों में जब बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है, ये 10 मिनट का समय काफी उपयोगी साबित हो सकता है.
फ्यूचर्स का क्लोजिंग प्राइस कैसे तय होगा?
फ्यूचर्स के लिए VWAP फॉर्मूला जारी रहेगा. लेकिन समय की गणना बदल जाएगी. पहले 3:00 PM से 3:30 PM के VWAP से क्लोजिंग भाव तय होता था. अब 3:10 PM से 3:40 PM के VWAP से क्लोजिंग भाव तय होगा.
क्यों लिया गया फैसला?
बाजार नियामक और एक्सचेंज समय-समय पर ट्रेडिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए बदलाव करते रहते हैं. इसी कड़ी में ट्रेडिंग समय बढ़ाने का फैसला लिया गया है ताकि बाजार की दक्षता बढ़ सके और निवेशकों को अधिक सुविधा मिल सके.
सोना-चांदी खरीदने से पहले चेक करें भाव, 1 जून को क्या हैं आपके शहर के रेट?
निवेशकों के लिए सलाह
अगर आप नियमित रूप से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो नए ट्रेडिंग समय को जरूर नोट कर लें. इससे किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सकेगा और आप अपने निवेश संबंधी फैसले समय पर ले सकेंगे.