श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इन 3 भारतीयों पर रहेगी सबकी नजर

5a90ebd0d983ec28870ba9c17d5a10741785741959089975 original


3 Players to Watch Out India vs Sri Lanka Test Series: भारतीय टीम के सामने अगली बड़ी चुनौती श्रीलंका की है. 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी और यह दोनों टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण सीरीज है, क्योंकि इसका WTC की टेबल पर गहरा असर पड़ने वाला है. BCCI ने आगामी सीरीज के लिए टीम इंडिया में बदलाव भी किया है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं और उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी (Auqib Nabi) को मिली है.

भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाना है. उससे पहले 7 अगस्त-9 अगस्त तक भारतीय टीम एक वॉर्मअप मैच भी खेलेगी. यहां ऐसे 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानिए, जिनपर सबकी नजरें टिकी होंगी. 

आकिब नबी

जाहिर है सबसे पहला नाम आकिब नबी का ही होगा. जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है. इरफान पठान और मुनाफ पटेल जैसे दिग्गज गेंदबाज, आकिब नबी की खुलकर तारीफ कर चुके हैं. आकिब रणजी सीजन में 10 मैचों में 60 विकेट लेकर आ रहे हैं, इसलिए उनसे क्रिकेट फैंस को काफी उम्मीदें होंगी. खासतौर पर उनका एक्शन बहुत ही जबरदस्त है और देखना दिलचस्प होगा कि वो श्रीलंकाई बैटिंग को बैकफुट पर भेज पाते हैं या नहीं.

रवींद्र जडेजा

अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रवींद्र जडेजा दूर-दूर तक दिखाई नहीं दिए. इससे साफ संकेत मिले हैं कि चयनकर्ताओं ने उन्हें 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल नहीं किया है. अब जडेजा सिर्फ टेस्ट ही खेलते दिख सकते हैं. जडेजा 2026 में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे होंगे. श्रीलंका दौरे पर जडेजा को बढ़िया प्रदर्शन करके दिखाना होगा, क्योंकि खराब परफॉरमेंस उन्हें टेस्ट टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा सकता है.

यह भी पढ़ें: वैभव की तरह भारतीय मूल के युवा नील पटेल भी छा गए, ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल

सारांश जैन

इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी जिस उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह चुके होते हैं, उस उम्र में सारांश जैन अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. 33 वर्षीय सारांश जैन को चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में मौका मिला है. वो बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दायें हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हैं.

यह भी पढ़ें:

कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन पर भारतीय खिलाड़ियों को PM मोदी का संदेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *