21 साल की शादी तोड़ी, फिर 57 की उम्र में थामा इस बिजनेसवुमन का हाथ, बेहद फिल्मी है आशीष विद्यार्थी की लव स्टोरी

abe7022c0855f61e6c7af241ceeaacff17817810782331400 original


साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बनाने वाले आशीष विद्यार्थी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने कई फिल्मों में खूंखार विलेन के किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. आशीष विद्यार्थी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहे हैं. आइए दिग्गज एक्टर के 64वें बर्थडे पर उनकी लव स्टोरी जानते हैं. 

आशीष विद्यार्थी ने की दो शादियां
आशीष विद्यार्थी की लव लाइफ किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. उन्होंने दो शादियां की. आशीष की पहली शादी राजोशी बरुआ से हुई थी, जिन्हें लोग प्यार से पीलू विद्यार्थी भी कहते हैं. राजोशी मशहूर बंगाली एक्ट्रेस शकुंतला बरुआ की बेटी हैं. वो खुद भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस, सिंगर और रेडियो जॉकी हैं. 

आशीष विद्यार्थी ने 2001 में रचाई पहली शादी
आशीष ने साल 2001 में राजोशी से शादी रचाई थी. इस कपल का एक बेटा अर्थ विद्यार्थी भी है. हालांकि, शादी के 21 साल बाद आशीष और राजोशी अलग हो गए और दोनों ने 2022 आपसी सहमति से तलाक ले लिया. उन्होंने शादी बचाने के लिए प्रोफेशनल काउंसलर की मदद भी ली थी, लेकिन बात नहीं बनी. आशीष और राजोशी मिलकर अपने बेटे अर्थ की परवरिश कर रहे हैं. दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं. 

21 साल की शादी तोड़ी, फिर 57 की उम्र में थामा इस बिजनेसवुमन का हाथ, बेहद फिल्मी है आशीष विद्यार्थी की लव स्टोरी

ये भी पढ़ें:- ऑरी की शॉकिंग कमाई, एक रील से कमाते हैं 76 लाख रुपये, शादी अटेंड करने का लेते हैं 15-20 लाख

आशीष विद्यार्थी का क्यों हुआ तलाक?
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, तलाक के बाद राजोशी ने बताया था कि आशीष ने उन्हें कभी धोखा नहीं दिया. दरअसल, शादी के 21 साल बाद दोनों को एहसास हुआ कि वो दोनों फ्यूचर को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं. राजोशी अपनी खुद की एक अलग पहचान बनाना चाहती थीं. आशीष ने उनके इस फैसले में उनका पूरा साथ दिया और सब कुछ बहुत अच्छे से संभाला. 

अकेले पड़ गए थे आशीष विद्यार्थी
इसके बाद आशीष विद्यार्थी की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी. उन्होंने 2023 में 57 साल की उम्र में असम की रहने वाली बिजनेसवुमन रुपाली बरुआ से दूसरी शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है. दरअसल, राजोशी से तलाक के बाद आशीष विद्यार्थी काफी अकेले हो गए थे. उनके मन में एक इच्छा थी कि जिंदगी के इस सफर में उन्हें कोई ऐसा साथी मिले, जिसके साथ वह वक्त बिता सकें, घूम सकें और अपने दिल की बातें शेयर कर सकें. 

फैशन डिजाइनर हैं रुपाली बरुआ
इंडिया टुडे के अनुसार, एक दिन आशीष विद्यार्थी अपने एक ब्लॉगिंग असाइनमेंट के सिलसिले में बाहर गए हुए थे. वहीं उनकी मुलाकात रुपाली बरुआ से हुई. रुपाली एक फैशन डिजाइनर हैं और कोलकाता में उनका एक फैशन स्टोर है. इस पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया. आशीष और रुपाली के बीच दोस्ती हुई. 

21 साल की शादी तोड़ी, फिर 57 की उम्र में थामा इस बिजनेसवुमन का हाथ, बेहद फिल्मी है आशीष विद्यार्थी की लव स्टोरी

रुपाली बरुआ के पहले पति का हो गया था निधन
जब आशीष और रुपाली की बातचीत आगे बढ़ी, तो दोनों को समझ आया कि उन्होंने अपनी-अपनी जिंदगी में काफी दुख झेला है. रुपाली के पहले पति का निधन हो गया था. वो भी अपनी जिंदगी में अकेली थीं और प्यार की तलाश में थीं. दोनों का अकेलापन और जिंदगी का दर्द एक जैसा था. इस वजह से दोनों के बीच एक गहरा कनेक्शन बन गया. 

2023 में की कोर्ट मैरिज
धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद आने लगा. आशीष और रुपाली ने तय किया कि उम्र के इस पड़ाव पर भी वो साथ मिलकर अपनी जिंदगी की एक नई और खूबसूरत शुरुआत कर सकते हैं. इसके बाद 25 मई 2023 को उन्होंने कोलकाता में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज कर ली. 

ये भी पढ़ें:- ‘कॉम्प्रोमाइज करोगी तो लाख से ज्यादा मिलेंगे’, पॉपुलर एक्ट्रेस ने खोला बॉलीवुड का राज, बोलीं- नॉन नेपो किड्स के साथ ऐसा होता है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *