हल्दीराम का लंदन वाला रेस्टोरेंट 25 दिन में हुआ बंद, सामने आई बड़ी वजह

679e9427037514fb0a19e40af74b8b7817857380335331379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • हल्दीराम ने 25 जून को लंदन में अपना पहला स्टोर खोला.
  • खुलने के 25 दिन बाद ही रेस्टोरेंट अस्थायी रूप से बंद.
  • सुरक्षा कारणों से ग्रिड अपग्रेडेशन के चलते यह बंद है.
  • कंपनी ने जल्द ही वापसी का आश्वासन दिया है.

Haldiram:  भारत के मशहूर ब्रांड हल्दीराम ने लंदन के लिसेस्टर स्क्वायर में बड़े धूमधाम से अपने पहले स्टोर की ओपनिंग की थी, लेकिन अब यह रेस्टोरेंट खुलने के महज 25 दिन बाद ही बंद हो गया है. बीते 25 जून को जब यह स्टोर खुला था, तो विदेशी सरजमी पर देसी जायकों का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

इस दौरान भारत के मशहूर स्नैक्स और मिठाई ब्रांड हल्दीराम प्रवासियों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखते ही बनता था. लेकिन अब जब इस रेस्टोरेंट के अस्थायी रूप से बंद होने की खबरें आई हैं, तो यह परदेसियों के लिए किसी झटके से कम नहीं है. लोग यह सोचकर हैरान हो रहे हैं कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि हल्दीराम को एकाएक अपना रेस्टोरेंट बंद करने का फैसला लेना पड़ा. इससे पहले कि आप ये सोचें कि कंपनी किसी विवाद में पड़ गई है या ग्राहकों की संख्या में कमी का सामना कर रही है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. 

क्यों बंद हुआ रेस्टोरेंट? 

रेस्टोरेंट के दरवाजे पर चिपकाए एक नोटिस और अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में हल्‍दीराम ने इसका खुलासा किया है. हल्दराम ने बताया है कि यूके पावर नेटवर्क्स इलाके में ग्रिड अपग्रेडेशन और मेनटेनेंस का काम चल रहा है इसलिए सुरक्षा के लिहाज से रेस्टोरेंट का काम रोकना पड़ा है. यही वजह है कि 21 जुलाई से रेस्टोरेंट लगातार बंद है. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कंपनी ने लिखा है, ”हम जल्दी दवास आएंगे.”

क्या है खास‌?

हल्दीराम क लंदन में लीसेस्टर स्क्वॉयर वाला आउटलेट 3000 स्क्वॉयर फीट में फैला हुआ है. 120 सीट के साथ यह एक फुल-सर्विस रेस्टोरेंट है. इसमें रिटेल, ओपन-एयर टेरेस जैसे कई अलग-अलग सेक्शन है. यह रेस्टोरेंट खासतौर पर स्पेशल फ्यूजन डेजर्ट्स और वीगन मेन्यू के लिए लोकप्रिय है. ऐसे में अगर आपको सात समंदर पार चटपटे छोले-भटूरे या लजीज मिठाइयों का स्वाद चखना है, तो कुछ दिनों तक का इंतजार करना होगा. 

ये भी पढ़ें:

भारत ने चीन के सिर्फ 1 FDI प्रस्ताव को दी मंजूरी, कीमत मात्र एक करोड़, ऐसा क्यों?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *