पहले कप्तान, अब इंग्लैंड के लिए ‘कोच’ बनकर लौटेंगे बेन स्टोक्स! तैयारी शुरू

97e011da77b73db923c707dae90e202817858434936011364 original


Ben Stokes Level-3 Coaching: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने जून के आखिर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा टेस्ट खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर पर विराम लगाया. अब स्टोक्स ‘कोच’ के रूप में इंग्लिश टीम के ड्रेसिंग रूम में लौटने की तैयारी में जुट गए हैं.

स्टोक्स के संन्यास के साथ इंग्लिश टीम के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव देखने को मिला. ब्रैंडन मैक्कुलम की जगह स्टीफन फ्लेमिंग को टेस्ट टीम का हेड कोच बनाया गया. अब स्टोक्स भी कोच बनने की राह पर निकल चुके हैं. 

पॉडकास्ट में स्टोक्स का कोचिंग पर बड़ा खुलासा

स्टोक्स को हाल ही में ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर देखा गया, जहां उन्होंने अपने पुराने साथी खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड और जोस बटलर के साथ बातचीत की. इसी दौरान उन्होंने बताया कि वह खेलने के साथ कोच बनने की भी तैयारी कर रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद स्टोक्स ने घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखा है. 

लेवल-3 की कोचिंग की तैयारी 

स्टोक्स ने कहा, “मैं अभी खेलते हुए ही लेवल-3 की कोचिंग कर रहा हूं, क्योंकि मैं चाहता हूं कि जब वह दिन आए जब मैं खेलना बंद कर दूं, तो मेरे पास वह सब कुछ पूरा हो चुका हो.”

बनना चाहेंगे इंग्लैंड के कोच

स्टोक्स ने आगे कहा, “मुझे पता है कि खेल से जुड़े रहने के लिए मैं क्या करना चाहता हूं, और वह कोच बनना है. क्या मैं कभी इंग्लैंड का कोच बनना चाहूंगा? बिल्कुल. मुझे खेल से हटकर किसी तरह की लीडरशिप भूमिका में रहने का विचार सच में बहुत पसंद है.”

बेन स्टोक्स का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

नजर डालें स्टोक्स के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो उन्होंने 122 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट की 220 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 34.46 की औसत से 7273 रन बनाए, जिसमे 14 शतक और 37 अर्धशतक शामिल रहे और 182 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 252 विकेट लिए. वनडे की 99 पारियों में स्टोक्स ने 41.22 की औसत से 3463 रन स्कोर किए, जिसमें 5 शतक और 24 अर्धशतक शामिल रहे और 88 पारियों में 74 विकेट लिए. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 36 पारियों में उन्होंने 21.66 की औसत और 128 के स्ट्राइक रेट से 585 रन बनाए, जिसमें 1 अर्धशतक निकला और 36 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 26 विकेट लिए. 

 

यह भी पढे़ं: रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स का बड़ा खुलासा, कहा- क्रिकेट में शराब…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *