करीना कपूर ने तोड़ी अपनी कसम? 25 साल बाद करेंगी संजय लीला भंसाली संग काम, बनेंगी धनुष की हीरोइन!

683013e1117d92305cc7811ab188767a17859373200891064 original


Sanjay Leela Bhansali Movie: संजय लीला भंसाली जैसे दिग्गज डायरेक्टर के साथ काम करने का सपना हर एक कलाकार का होता है. हालांकि करीना कपूर खान जैसी दिग्गज एक्ट्रेस ने सालों पहले संजय के साथ कभी काम ना करने की कसम खाई थी. लेकिन, अब लगता है कि वो अपनी कसम तोड़ने जा रही है. दरअसल रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि संजय ने एक फिल्म के लिए करीना को अप्रोच किया है. इसमें तमिल सिनेमा के स्टार धनुष लीड रोल में नजर आएंगे.

संजय लीला भंसाली ने करीना से किया संपर्क

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने धनुष की मुख्य भूमिका वाली फिल्म के लिए करीना कपूर से संपर्क किया है. दोनों के बीच एक फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है. अगर सब कुछ ठीक रहता है तो ये पहला मौका होगा जब संजय और करीना पहली बार साथ काम करेंगे. इसके अलावा फिल्म के जरिए पहली बार धनुष और करीना की जोड़ी भी बनेगी. हालांकि अभी करीना फिल्म को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं. 

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ की रिलीज से पहले ही पूरी हुई पार्ट 2 की आधी शूटिंग, रणबीर ने सनी देओल के रोल पर दिया बड़ा अपडेट

भंसाली प्रोड्यूसर और पी. एस. मिथुन होंगे डायरेक्टर

फिल्म को लेकर अभी कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन, बताया जा रहा है कि ये पौराणिक कथाओं से संबंधित होगी और कहानी एक हाथी के इर्द-गिर्द घूमेगी. जहां भंसाली इस फिल्म के लिए बतौर प्रोड्यूसर काम करेंगे तो वहीं इसके डायरेक्शन की बागडोर पी. एस. मिथुन संभालेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू होने की उम्मीद है. 

करीना कपूर ने तोड़ी अपनी कसम? 25 साल बाद करेंगी संजय लीला भंसाली संग काम, बनेंगी धनुष की हीरोइन!

25 साल पहले करीना-संजय के बीच हुआ था मनमुटाव

बता दें कि भंसाली अपनी साल 2002 की हिट फिल्म ‘देवदास’ के लिए पहले करीना को लेना चाहते थे. उन्होंने एक्ट्रेस का स्क्रीन टेस्ट भी लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन को कास्ट कर लिया था. इस बात से करीना बेहद नाराज हो गई थीं और उन्होंने संजय के साथ कभी काम ना करने की कसम खा ली थी.

ये भी पढ़ें: पाई-पाई को मोहताज हुआ 100 से ज्यादा फिल्में करने वाला एक्टर, वृद्धाश्रम में गुजर रही जिंदगी, CM विजय से है खास रिश्ता

करीना ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं कभी उनके साथ काम नहीं करूंगी. देवदास के लिए मेरा स्क्रीन टेस्ट लिया गया, साइनिंग एमाउंट भी दिया गया और फिर उन्होंने किसी और को साइन कर लिया. मेरे साथ उन्होंने गलत किया था.’ आगे उन्होंने कहा था, ‘चाहे मेरे पास कभी कोई काम न रहे, लेकिन मैं उनके साथ कभी काम नहीं करूंगी.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *