‘गली बॉय’ फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील

b141d09ce7009c227a0da291a009ae241786087787665940 original


Siddhant Chaturvedi Property: ‘गली बॉय’ फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी मां मीनल लक्ष्मण चतुर्वेदी के साथ मुबंई के पॉश JVPD इलाके में करोड़ो की लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, दोनों मे 12.63 करोड़ रुपये में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है.

रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म लायसेस फोरास ने खरीदारी के दस्तावेजों के आधार पर इसकी जानकारी दी है. सिद्धांत चतुर्वेदी और उनकी मां ने 31 जुलाई 2026 को मुबंई के विले पार्ले वेस्ट में 1,640.63 वर्ग फीट का लग्जरी अपार्टमेंट खरॉदा. यह डील रेलकों इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटिड से हुई, जिसमें 75.76 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई. प्रॉपर्टी के साथ रोबोटिक कीर पार्किंग भी मिली है.

दो महीने में खरीदी दूसरी प्रॉपर्टी

JVPD मुबंई के पॉश ररिहायशी इलाकों में शामिल है, जहां जुहू बीच, एयरपोर्ट और प्रमुख कमर्शियल हब तक आसान पहुंच है. सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक महीने में दूसरी प्रॉपर्टी खरीदी है. इससे पहले उन्होंने मां के साथ 13.91 करोड़ रुपये में नमो कृष्णा बिल्डिंग की छठी मंजिल पर फ्लैट खरीदा था.

दस्तावेजों के अनुसार, अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,173.87 वर्ग फीट और बिल्ट-अप एरिया 222.24 वर्ग मीटर है. सिद्धांत ने यह प्रॉपर्टी सुचिता रमेश देवड़ा से खरीदी है. ‘गली बॉय’ से मशहूर हुए अभिनेता अब मुंबई के लग्जरी रियल एस्टेट में निवेश करने वाले सेलिब्रिटीज में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: EMI नहीं चुकाई तो तुरंत नहीं बंद होगा फोन, RBI के मोबाइल लॉकिंग नियम समझिए

प्रॉपर्टी डील की खास बातें

  • खरीदार: सिद्धांत चतुर्वेदी और मीनल लक्ष्मण चतुर्वेदी
  • विक्रेता: Relcon Infraprojects Ltd.
  • पता: नमो कृष्णा, 10 एन.एस. रोड, JVPD, विले पार्ले वेस्ट, मुंबई
  • डील वैल्यू: 12.63 करोड़ रुपये
  • रजिस्ट्रेशन: 31 जुलाई 2026
  • कारपेट एरिया: 1,640.63 वर्ग फीट
  • कुल क्षेत्रफल: 1,804.67 वर्ग फीट
  • पार्किंग: ऑटोमैटिक रोबोटिक कार पार्किंग
  • स्टांप ड्यूटी: 75.76 लाख रुपये

मुंबई के लग्जरी रियल एस्टेट में सेलिब्रिटीज की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है. पिछले एक साल में शुभमन गिल ने जुहू में करीब 20.7 करोड़ रुपये का सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा, जबकि अल्लू अर्जुन ने 16 लाख रुपये मासिक किराये पर लग्जरी पेंटहाउस लिया था. वहीं माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने ने 2025 के अंत में जुहू का अपना अपार्टमेंट 3.9 करोड़ रुपये में बेचा था. ये आंकड़े CRE Matrix के दस्तावेजों पर आधारित हैं.

यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart की फ्रिडम सेल शुरू, जानिए किन-किन सामानों पर कितना मिल रहा डिस्काउंट?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *