‘मिर्जापुर’ के वो 10 दमदार डायलॉग्स, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

a9601dd52d758c5e0f66531e33774fbe17885070770551400 original


अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ की दीवानगी फैंस के बीच किसी से छिपी नहीं है. सीरीज के किरदारों से लेकर इसके दमदार डायलॉग्स तक, हर चीज ने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई है. अब ये पॉपुलर सीरीज फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के तौर पर बड़े पर्दे पर पहुंच गई है. फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की रिलीज के साथ ही एक बार फिर ‘मिर्जापुर’ के किरदारों और डायलॉग्स की चर्चा हो गई है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आ रहे ये कलाकार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में वेब सीरीज के कई पॉपुलर चेहरों ने कमबैक किया है, वहीं फिल्म में कई नए सितारों की भी एंट्री हुई है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी समेत कई पुराने कलाकार अपने चर्चित किरदारों में नजर आ रहे हैं. 

मिर्जापुर' के वो 10 दमदार डायलॉग्स, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

वहीं रवि किशन, जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान जैसे कई नए कलाकार भी फिल्म का हिस्सा बने हैं. इसी बीच आइए नजर डालते हैं ‘मिर्जापुर’ के उन 10 पॉपुलर डायलॉग्स पर, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और आज भी लोगों की जुबान पर हैं. 

ये भी पढ़ें:- मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान खान करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

मिर्जापुर' के वो 10 दमदार डायलॉग्स, जिन्होंने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

यहां देखिए ‘मिर्जापुर’ के 10 पॉपुलर डायलॉग

  1. गन्स की मदद से डर नहीं बढ़ाना है, डर की मदद से गन्स. 
  2. अटैक में भी गन, डिफेंस में भी गन, हम बनाएंगे मिर्जापुर को अमेरिका.
  3. माता जी यहां हैं, बहन यहां है, मां-बहन करने में आसानी होगी.
  4. डर की यही दिक्कत है कि कभी भी खत्म हो सकता है.
  5. शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा आ रहा है.
  6. इज्जत नहीं करते हैं, डरते हैं सब.
  7. अब चाहे सांप आके घर में दोस्ती कर ले… रहता तो जहरीला ही है ना.
  8. कुछ लोग बाहुबली पैदा होते हैं, और कुछ बनाना पड़ता है… इनको बनाएंगे. 
  9. अगर नेता बनना है तो गुंडे पालो, गुंडे बनो मत.
  10. जो आया है, वो जाएगा भी, बस मर्जी हमारी होगी.

ये भी पढ़ें:- मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान खान करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के बारे में जानिए
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है और सिनेमाघरों में भी दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचा पाती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *