
सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बेटी रेने सेन के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की है.

शेयर की गई कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी बड़ी बेटी रेने संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नज़र आ रही हैं.

वहीं एक फोटो में सुष्मिता सेन और उनकी बेटी रेने समंदर के बीच शिप पर लेटी हुई पोज दे रही हैं.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने एक बेहद ही इमोशनल नोट भी शेयर किया है. सुष्मिता सेन ने लिखा, ‘मेरा पहला प्यार रेने जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. मुझे मां बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया… गर्व है कि मैं तुम्हारी मां हूं.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘तुम सच में एक चमत्कार हो, तुम पर भगवान का खास आशीर्वाद है और एक ऐसी मां का साथ है जो हमेशा तुम्हारे साथ है.’

बता दें, सुष्मिता सेन की दो बेटियां उन्होंने दोनों बेटियों रेने सेन और अलीशा सेन को गोद लिया है.

रेने सेन एक एक्ट्रेस और सिंगर हैं. उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘सुट्टाबाजी’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. रेने एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर भी हैं.
Published at : 04 Sep 2026 02:05 PM (IST)