Watch: कैमरे पर दिखी विराट कोहली की नाराजगी, फैंस को दिखाई उंगली, देखें वीडियो

6ff33ad656f1c134791bc35b065880d71794102844305975 original


भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मैच में ऐसी घटना घटी, जिसकी वजह से विराट कोहली का बेहद गंभीर अवतार देखने को मिला. दूसरा वनडे मैच भारतीय टीम ने DLS पद्धति से 4 रन से जीत लिया था. इसी बीच विराट बाउंड्री के पास खड़े होकर फील्डिंग कर रहे थे, तभी कुछ फैंस ने इस उम्मीद में प्लास्टिक का छोटा बैट मैदान में फेंक दिया कि उसपर विराट का ऑटोग्राफ मिल जाएगा. मगर इसपर विराट का रिएक्शन देखने लायक रहा.

विराट कोहली ने पहले उंगली दिखाते हुए फैंस से इशारा किया कि ऐसा करना गलत है और फिर बैट उठाकर मैदान के भीतर रख दिया. विराट अक्सर फील्डिंग के दौरान क्राउड को चीयर करते रहते हैं, लेकिन इस बार उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिला.

दूसरा वनडे मैच वेलिंगटन में खेला गया था. बारिश के दखल के बीच मएच 47-47 ओवर का हुआ, जहां बल्लेबाजी करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल था. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 134 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया भी 114 रनों के स्कोर तक 7 विकेट खो चुकी थी और पूरी संभावना थी कि भारत यह मुकाबला हार सकता है.

मगर जब टीम इंडिया का स्कोर 113 रन था, तभी तेज बारिश आ गई. मैच ऑफिशियल्स ने काफी देर इंतजार के बाद DLS पद्धति से भारत को 4 रन से विजेता घोषित कर दिया गया. यह सीरीज में भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत रही. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *