नौकरी के लिए ये हैं भारत की बेस्ट कंपनियां, करियर ग्रोथ में सबको पछाड़ा, देखें लिंक्डइन की लिस्ट

f512d0ab1cce6c216817ca6d591e94a317774618673331216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बेंगलुरु, हैदराबाद बड़े टैलेंट हब, AI-प्रतिरोधी कौशल महत्वपूर्ण।

LinkedIn Top Companies List 2026: आज के समय में नौकरी की तलाश करना बेहद मुश्किल काम है. अगर आप बेहतर करियर ग्रोथ और शानदार नौकरी के अवसरों की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है. लिंक्डइन की 2026 टॉप कंपनियां लिस्ट में इन्फोसिस को भारत में करियर विकास के लिए सबसे बेहतर कंपनी बताया गया है. इसके बाद एक्सेंचर और अमेजन का नाम शामिल है.

यह लिंक्डइन की सालाना जारी होने वाली 10वीं लिस्ट है. इसमें भारत की 25 बड़ी कंपनियों को शामिल किया गया है, जहां कर्मचारियों को बेहतर करियर ग्रोथ के अवसर मिलते हैं. अगर बात करें इस बार की लिस्ट की तो इसमें टेक्नोलॉजी, कंसल्टिंग और फाइनेंस सेक्टर की बड़ी कंपनियों का दबदबा देखने को मिला है. 

यह भी पढ़ें – ईरान वॉर से ‘अकाल’ जैसी स्थिति का खतरा, भुखमरी की कगार पर 4.5 करोड़ लोग, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने डराया

टॉप 5 में कौन-कौन सी कंपनी है?

  • लिंक्डइन की लिस्ट के मुताबिक इन्फोसिस पहले नंबर पर है.
  • वहीं दूसरे पर एक्सेंचर
  • तीसरे पर अमेजन है.
  • चौथे पर जेपी मॉगर्न चेस है.
  • और पांचवे स्थान पर एसएपी है.

साल 2026 की इस लिस्ट में 10 नई कंपनियों ने जगह बनाई है. इनमें कई बड़ी टेक कंपनियां शामिल हैं जैसे…

  • एसएपी
  • एनवीडिया
  • एचपी
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • सैंडिस्क मार्वेल
  • टेक्नोलॉजी
  • थॉमसन रॉयटर्स

इन कंपनियों के लिस्ट में जुड़ने से साफ हो गया है कि टेक सेक्टर में करियर के मौके लगातार बढ़ रहे हैं.

जानिए नौकरी के लिए कौन से शहर सबसे आगे है?

रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु अभी भी भारत का सबसे बड़ा टैलेंट हब बना हुआ है और वहीं इसके बाद हैदराबाद का स्थान है.  इसके अलावा दिल्ली, मुंबई और चेन्नई भी बड़ी कंपनियों के प्रमुख भर्ती केंद्र बने हुए हैं.

कंपनियां किन स्किल्स को ज्यादा महत्व दे रही हैं?

रिपोर्ट के मुताबिक, अब कंपनियां केवल टेक्निकल जानकारी रखने वाले लोगों को ही नहीं महत्व दे रही हैं, बल्कि ऐसे लोगों को ज्यादा पसंद कर रही हैं, जिनके पास तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ ही अच्छी बातचीत करने की, समझदारी और साथ ही समस्या को सुलझाने की स्किल्स हो. इसका साफ मतलब यह है कि ऐसी स्किल्स होनी चाहिए, जो AI आसानी से रिप्लेस नहीं कर सकता है जैसे…

  • अच्छी कम्युनिकेशन
  • टीमवर्क
  • क्रिटिकल थिंकिंग
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स

क्या कहा लिंक्डइन एक्सपर्ट ने?

लिंक्डइन की करियर एक्सपर्ट और भारत में वरिष्ठ प्रबंध संपादक निरजीता बनर्जी ने कहा कि टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और सॉफ्टवेयर कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स चाहती हैं, जो AI के साथ मिलकर काम कर सकें और अच्छे रिजल्ट दे सकें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *