Virat Kohli Emotional: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि कैसे 18 साल के लंबे वक्त बाद एक दिग्गज टीम से अलग हो गया. वीडियो में विराट कोहली की आंखें नम दिखाई दीं. लोगों का ध्यान कोहली की नम आंखों पर गया और वीडियो से कोहली के भावुक पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होने लगीं. तो आइए जानते हैं कि किस दिगग्ज ने टीम का साथ छोड़ा है.
वीडियो को शेयर करके बताया गया कि हेड फिजियो इवान स्पीचली फेंचाइजी से अलग हो गए हैं. इस मौके पर पूरी टीम ने इवान को फेयरवेल दिया. विराट कोहली ने भी उनके लिए स्पीच दी. बता दें कि इवान 2008 से 2025 तक बेंगलुरु का हिस्सा रहे.
VIRAT KOHLI GOT EMOTIONAL WHEN EVAN SPEECHLY LEFT RCB TEAM. 🥺❤️
– The bond of King Kohli with Evan in the last 18 years! pic.twitter.com/7LPYaHr5op
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 4, 2026
युग का हुआ अंत
आरसीबी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “इवान स्पीचली, युग का अंत हो गया है. आरसीबी में आपकी विरासत हमेशा याद रहेगी. इवान स्पीचली 2008 से 2025 तक 18 सालों तक हमारे हेड फिजियो रहे, वे आरसीबी के OGs में से एक रहे. वह एक खास फेयरवेल समारोह के लिए बेंगलुरु आए थे और हम सभी की आंखों में आंसू आ गए थे! हमेशा एक आरसीबीयन, इवान.”
𝙀𝙣𝙙 𝙤𝙛 𝙖𝙣 𝙚𝙧𝙖, 𝙀𝙫𝙖𝙣 𝙎𝙥𝙚𝙚𝙘𝙝𝙡𝙮! Your legacy at RCB will always be remembered. 🙌❤️
Evan Speechly was our Head Physio for 18 long years, from 2008 to 2025 – one of the OGs of RCB. He flew down to Bengaluru for a special farewell, and we were all teary eyed!… pic.twitter.com/fjVJR80V1j
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 4, 2026
IPL 2026 में बेंगलुरु का शानदार प्रदर्शन
मौजूदा सीजन यानी आईपीएल 2026 में बेंगलुरु की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. टीम ने 9 लीग मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 6 में जीत दर्ज की है. बाकी के 3 मैचों में आरसीबी ने हार का सामना किया है. टीम के पास 12 प्वाइंट्स और +1.420 का नेट रनरेट मौजूद है. इन आंकड़ों के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है.
आरसीबी का अगला मैच
रजत पटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी को अगला यानी 10वां लीग मैच 07 मई, गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है. मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा.
यह भी पढे़ं: IPL खिलाड़ियों पर सख्ती, BCCI ने बनाया ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ को खत्म करने का प्लान