NEET UG 2026 Answer Key: NTA ने जारी की नीट यूजी 2026 आंसर की, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

a6ab99cdcdcc1813758d0ce97fa1a3dc1719482735722140 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • OMR शीट और रिजल्ट इसी माह जारी होने की उम्मीद है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने 3 मई 2026 को मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in⁠  पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. इससे छात्र अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं.

कब हुई थी परीक्षा और आवेदन?
NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका 11 मार्च तक दिया गया था.इसके बाद 12 से 14 मार्च के बीच करेक्शन विंडो खोली गई थी.परीक्षा 3 मई 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई.

जल्द जारी होगी OMR शीट
NTA ने जानकारी दी है कि आंसर की के बाद जल्द ही छात्रों की स्कैन की गई OMR शीट भी जारी की जाएगी. OMR शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा. इसके जरिए छात्र अपने दिए गए उत्तरों की सही तरीके से जांच कर सकेंगे.

आंसर की पर दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
अगर किसी छात्र को किसी प्रश्न या उत्तर में गलती नजर आती है, तो वह आंसर की चैलेंज विंडो खुलने के बाद ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. हर प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा. NTA सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें – ब्रिटेन में पढ़ाई का सपना फीस, किराया और खाने पर कितना होगा खर्च? जानें एक-एक डिटेल

NEET 2026 मार्किंग स्कीम
NEET परीक्षा में हर सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाते हैं जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाता है.बिना उत्तर वाले प्रश्न पर कोई अंक नहीं मिलता. छात्र ऑफिशियल आंसर की की मदद से आसानी से अपने संभावित अंक निकाल सकते हैं.

रिजल्ट कब आएगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NEET UG 2026 का रिजल्ट इसी महीने जारी किया जा सकता है. हालांकि NTA की तरफ से अभी रिजल्ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें.

ऐसे डाउनलोड करें NEET UG 2026 आंसर की 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “NEET UG 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां Application Number, Date of Birth और Security Pin दर्ज करें.
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपकी आंसर की दिखाई देगी.
  • अब PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें – IIT and NIT Fees Structure: आईआईटी और एनआईटी की फीस में कितना होता है अंतर, जानिए किसमें मिलेगा अच्छा प्लेसमेंट?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *