कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख

5f5024ebf8a3126fc448aa7885e8a95817857648595811453 original


Mumbai office lease: अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत से विवाद के बीच ऋतिक रोशन अपनी प्रॉपर्टी को लेकर भी खबरों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मुंबई में अपनी एक कमर्शियल प्रॉपर्टी को किराए पर दिया है. इस प्रॉपर्टी से हर महीने ऋतिक रोशन को 17 लाख रुपए की कमाई होगी.

ऋतिक रोशन ने अंधेरी में स्थित अपने ऑफिस स्पेस को क्लियरसिंथ लैब्स लिमिटेड को 5 साल के लिए किराए पर दिया है. इस डील के तहत उन्हें पहले तीन साल 17 लाख रुपये प्रति माह और अगले दो साल बाद 19.55 लाक रुपये प्रति माह किराया मिलेगा. इस लीज के लिए 68 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा कराई गई है.

यह भी पढ़ें: कमाई का हफ्ता! मिलेंगे निवेश के 7 बड़े मौके, अपने पास तैयार रखें फंड

लोटस नीलकमल बिजनेस पार्क में स्थित इस प्रॉपर्टी में कुल 7 कमर्शियल यूनिट्स शामिल हैं. करीब 6,000 वर्ग फुट में फैली इस जगह के साथ 7 कार पार्किंग स्पेस भी दिए गए हैं.  इस लीज एग्रीमेंट का रजिस्ट्रेशन 29 जून 2026 को हुआ, जबकि यह 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक यानी 5 साल के लिए लागू रहेगा.

अंधेरी वेस्ट में प्रीमियम ऑफिस स्पेस की मांग लगातार मजबूत

CRE Matix के CEO और Co- Founder अभिषेक किरण गुप्ता का कहना है कि इस डील पता चलता है कि अंधेरी वेस्ट जैसी प्रमुख बिजनेस इलाकों में प्रीमियम ऑफिस स्पेस की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. उन्का कहना है कि तय किराया बढ़ोतरी का मॉडल प्रॉपर्टी मालिकों और कंपनियों, दोनों के लिए फायदेमंद है.

ऋतिक रोशन पिछले कुछ समय से कमर्शियल रियल एस्टेट में लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं. इससे पहले भी वह मुंबई और पुणे में अपनी ऑफिस प्रॉपर्टी लीज पर दे चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कंपनियों ने हाल ही में मुंबई में करीब 27 करोड़ रुपये में 10 कमर्शियल ऑफिस यूनिट्स खरीदी हैं. वहीं, रोशन परिवार ने भी अंधेरी वेस्ट में अपनी एक रिटेल प्रॉपर्टी फैबइंडिया को मासिक 14.5 लाख रुपये किराये पर लीज पर दी है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप के फैसले ने रुपये को दी नई रफ्तार, 31 पैसे का आया उछाल; जानें फायदे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *