2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर

8fd12e00a4dec340f3b68d02401c52a317860330558761364 original


सिर्फ 2 साल पहले यानी 2024 में डेब्यू करने वाले 25 साल के इंटरनेशनल क्रिकेटर ने संन्यास का एलान कर दिया. यह वाकई क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर रही. अक्सर खिलाड़ी इस उम्र के आसपास डेब्यू करते हैं, लेकिन यहां तो संन्यास हो गया. हम बात रहे हैं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉन टर्नर (John Turner) की.

इंग्लैंड के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने वाले टर्नर ने अपनी इंजरी के चलते यह फैसला लिया. उनकी घरेलू टीम हैम्पशायर ने गुरुवार (06 अगस्त) को एक रिलीज जारी करते हुए इंग्लिश खिलाड़ी के संन्यास की जानकारी दी. पोस्ट में लिखा गया, “तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने दुख के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.”

जॉन ने 2024 में इंग्लैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 2 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. वनडे में उन्होंने 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा टी20 में गेंदबाजी करते हुए उनके खाते में 1 विकेट आया. 

इंजरी बनी संन्यास का कारण 

हैम्पशायर की रिलीज के हवाले से जॉन टर्नर ने कहा, “प्रोफेशनल और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना हमेशा से मेरा सपना था, और इंग्लैंड व हैम्पशायर के लिए ऐसा करना मेरे लिए बचपन के सपने से कम नहीं रहा. मैंने खेल से रिटायर होने का फैसला किया है और जैसा कि आप सोच सकते हैं, यह मेरे लिए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक रहा. 

आगे इंजरी को लेकर उन्होंने कहा, “स्ट्रेस फ्रैक्चर, जिसकी वजह से मैं एक साल से ज्यादा वक्त तक खेल से दूर रहा और मेरी इंजरी का इतिहास, इन सबने मुझे स्वाभाविक रूप से एक क्रिकेटर के तौर पर और खेल के बाद के अपने फ्यूचर के बारे में सोचने पर मजबूर किया. इसके बाद मैंने तय किया कि अब अपनी अगली चुनौती की ओर बढ़ने का सही वक्त है.”

हैम्पशायर के लिए कैसा रहा जॉन टर्नर का करियर 

जॉन ने हैम्पशायर के लिए सभी फॉर्मेट में मिलाकर कुल 53 मैच खेले, जिसमें उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 97 विकेट लिए. वह आखिरी बार जून 2025 में हैम्पशायर के लिए खेले थे और तब से ही स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बाहर हैं.

 

यह भी पढ़ें: वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *