Shilpa Shetty Birthday: करोड़ों की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, जानें- फिल्मों के अलावा कहां से होती है एक्ट्रेस की कमाई

bfd0f66759d104e890febd52406e9c9717808302459581400 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपने करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. 90 के दशक में शिल्पा हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं. अपने लंबे करियर और सफलता के दम पर उन्होंने अच्छी-खासी संपत्ति भी बनाई है. आइए शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर उनकी नेटवर्थ जानते हैं.

कितनी है शिल्पा शेट्टी की नेटवर्थ?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, शिल्पा शेट्टी की कुल नेटवर्थ लगभग 150 करोड़ रुपये है. उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी खूब शौक है. एक्ट्रेस के पास 4.03 करोड़ रुपये की फेरारी पोर्टोफिनो M, 6.25 करोड़ रुपये की लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर, 2.25 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू i8, 3.63 करोड़ रुपये की मर्सिडीज़-मेबैक GLS 600, 2.88 करोड़ रुपये की लोटस एलेत्रे, 2.81 करोड़ रुपये की मर्सिडीज़-AMG G63, 3.02 करोड़ रुपये की लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी और 2.31 करोड़ रुपये पोर्श कायेन GTS जैसी गाड़ियां हैं.  

Shilpa Shetty Birthday: करोड़ों की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, जानें- फिल्मों के अलावा कहां से होती है एक्ट्रेस की कमाई

शिल्पा शेट्टी का आलीशान बंगला
शिल्पा शेट्टी का मुंबई के जुहू में एक आलीशान बंगला ‘किनारा’ है, जहां वो अपने परिवार के साथ रहती हैं. एक्ट्रेस के इस लैविश घर की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है. इसके अलावा शिल्पा का दुबई और यूके में भी आलीशान अपार्टमेंट है. शिल्पा डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) सेक्टर में एक एक्टिव एंजेल इन्वेस्टर हैं. वो बैस्टियन हॉस्पिटैलिटी की को-ओनर हैं और मामाअर्थ जैसे ब्रांड्स में भी उनकी हिस्सेदारी है. 

ये भी पढ़ें: ‘आप कंट्रोल नहीं कर सकते…’, वरूण धवन के बाद अब ‘कलंक’ के फ्लॉप होने पर माधुरी दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी

टीवी से होती है शिल्पा शेट्टी की मोटी कमाई
शिल्पा शेट्टी की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है. वो एक विज्ञापन के लिए करीब 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. इसके अलावा करिश्मा इन दिनों टीवी शो में जज की कुर्सी संभाल रही हैं, जिससे वो मोटी कमाई करती हैं. वो ‘सुपर डांसर’ और ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ जैसे रियलिटी शोज को जज कर चुकी हैं. 

Shilpa Shetty Birthday: करोड़ों की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, जानें- फिल्मों के अलावा कहां से होती है एक्ट्रेस की कमाई

एसपीएस स्टूडियो की भी मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी
शिल्पा का एक वीएफएक्स स्टूडियो भी है, जिसका नाम एसपीएस स्टूडियो है. शिल्पा ने इसमें 10 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है. इसमें विजुअल इफेक्ट्स से जुड़ा काम किया जाता है. इसके अलावा शिल्पा शेट्टी का खुद का फैशन ब्रांड भी हैं, जिसका नाम ड्रीम एसएस है.

ये भी पढ़ें: यूट्यूब से छप्परफाड़ कमाई कर रहीं फराह खान, वरुण धवन को गिफ्ट की लाखों की घड़ी, पूजा-मृणाल को दिए डायमंड पेंडेंट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *