‘आर्टिकल 370’ के लिए आदित्य धर को मिला नेशनल अवॉर्ड, बोले- उम्मीद है अगले साल धुरंधर पर होगी बात

fb811ec98f53441f3433bc7e1bbd9f881790085713601587 original


72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड में ‘आर्टिकल 370’ की धूम रही. फिल्म को 3 अवॉर्ड मिले. फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम को मिला. वहीं फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला. इसके अलावा बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गाने) का अवॉर्ड मिला. एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर अवॉर्ड लेने पहुंचे थे. 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड गुजरात के एकता नगर के केवडिया में हुआ. 

मालूम हो कि यामी गौतम और आदित्य धर पति पत्नी हैं. दोनों ने 4 जून 2021 को शादी की थी. उनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी. यामी ने अपनी शादी में खुद मेकअप किया था. शादी में सिर्फ घरवाले शामिल हुए. कपल अब एक बेटे के पेरेंट्स हैं. 10 मई 2024 को उन्होंने बेटे वेदविद का वेलकम किया.

नेशनल अवॉर्ड फंक्शन में दोनों एक साथ पहुंचे. दोनों ने ब्लैक कलर के आउटफिट पहने थे. यामी गौतम को ब्लैक कलर की साड़ी में देखा गया. यामी ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड लिया. वहीं आदित्य धर ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड रिसीव किया. दोनों इस दौरान काफी खुश नजर आए. रेड कार्पेट पर कपल ने अपनी खुशी भी जाहिर की. 

ये भी पढ़ें- नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026: कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फिल्म, अनंत नाग के लिए स्टैंडिंग ओवेशन

‘धुरंधर’ को लेकर क्या बोले आदित्य धर?

रेड कार्पेट पर जब दोनों ने एंट्री ली तो उनसे ‘धुरंधर’ के बारे में पूछा गया. लगातार सक्सेसफुल फिल्मों के साथ शानदार दो साल गुजारने के बारे में पूछे जाने पर आदित्य ने कहा, ‘हम यहां ‘आर्टिकल 370’ के लिए आए हैं. अगर हम अगले साल भी आए, तो उम्मीद है कि ‘धुरंधर’ पर चर्चा करेंगे. पर आज आर्टिकल 370 के बारे में है सबकुछ.’

वहीं यामी गौतम ने अपने पहले नेशनल अवॉर्ड को लेकर कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है. किसी भी आर्टिस्ट के लिए ये बहुत बड़ा वेलिडेशन है. ये देश की तरफ से दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है. मुझे नहीं लगता कि मैं अभी इसे शब्दों में बयां कर पाऊंगी. मैं हंस रही हूं, लेकिन अंदर से मुझे अभी भी न्यूकमर जैसा लग रहा है, जिसके लिए सबकुछ बहुत बड़ा और स्पेशल है. आर्टिकल 370 ने मुझे आर्टिस्ट के तौर पर बहुत कुछ दिया है, जो मैं लंबे समय से चाहती थी.’

ये भी पढ़ें- ‘कपड़े उतारो और मुझे अभी बताओ कि…’ डिमांड सुन हैरान हुईं एक्ट्रेस, ना कहने पर मिली धमकी

बता दें कि आदित्य धर दिसंबर 2025 में फिल्म ‘धुरंधर’ लेकर आए थे. इस फिल्म ने 1300 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट रही और फिल्म के शोज हाउसफुल थे. फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त जैसे स्टार्स थे. फिल्म में अक्षय खन्ना के रोल को बहुत सराहा गया. उनकी एक्टिंग की, डांसिंग की खूब चर्चा हुई. फिल्म में सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे स्टार्स भी नजर आए थे. फिल्म का आइटम नंबर ‘शरारत’ भी वायरल हो गया था. फिल्म का दूसरा पार्ट मार्च 2026 में रिलीज हुआ. दूसरे पार्ट को भी बहुत पसंद किया गया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *