83% भारतीय कर रहे बचत, FD अभी भी लोगों की पहली पसंद- सर्वे

470c8e6dec348b45e91bf0badb10db9e17940545167351216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 18-25 आयु वर्ग के 39% लोगों ने बचत करना शुरू किया।

बढ़ती महंगाई के इस दौर में क्या केवल कमाना ही काफी है? तो इसका जवाब है नहीं. क्योंकि कमाई के साथ-साथ ही बचत करनी भी काफी जरूरी है. क्योंकि किसी भी समय इमरजेंसी आ सकती है और उस दौरान अगर सेविंग नहीं हुई तो आपको दूसरे से मदद मांगनी पड़ेगी. इसलिए आज के समय में बड़ी संख्या में लोग कमाई के साथ ही बचत भी कर रहे हैं. बचत करने के लिए लोगों के पास कई सारे तरीके भी मौजूद हैं. अगर आपको सेविंग करनी है तो आपके पास पोस्ट ऑफिस की स्कीम से लेकर बैंक एफडी और भी कई तरह के सेविंग करने के लिए विकल्प मौजूद हैं.

दरअसल, स्टेबल मनी और यूगोव के हाउ इंडिया सेव्स 2026 सर्वे में 150 से ज्यादा शहरों और कस्बों में 1,212 शहरी लोगों को शामिल किया गया.  ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आज के समय में बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित निवेश के विकल्प में किस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं. यानी लोग निवेश के किस विकल्प को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और कितने लोगों ने कितनी उम्र से ही निवेश और बचत करनी शुरू की दी. जानते हैं कि आखिर सर्वे में क्या पता चला? 

किस पर सबसे ज्यादा भरोसा?

निवेश के लिए लोगों के पास कई सारे विकल्प मौजूद हैं, लेकिन लोगों सबसे ज्यादा पसंद बैंक एफडी- आरडी और म्यूचुअल फंड को करते हैं. यानी निवेश के लिए लोगों की पहली पसंद  एफडी- आरडी और म्यूचुअल फंड है.

कितने प्रतिशत लोगों को पसंद है FD?

अगर बात करें कि कितने लोगों को एफडी और आरडी पसंद है तो 21 प्रतिशत लोगों ने इसे चुना है. वहीं टॉप तीन निवेश विकल्पों में 56 प्रतिशत लोगों ने एफडी-आरडी को जगह दी. 

म्यूचुअल फंड को कितने प्रतिशत दिए?

बता दें कि 23 प्रतिशत लोगों ने म्यूचुअल फंड को अपनी पहली पसंद बताई है. इसके साथ ही PPF को 20 प्रतिशत लोगों ने चुना और सरकारी बॉन्ड को 19 प्रतिशत लोगों को चुना.

सर्वे में क्या पता चला?

बता दें कि सर्वे में 83 प्रतिशत यानी 1003 लोगों ने ये बताया कि उन्होंने सेविंग और इन्वेस्टमेंट करना पसंद है. वहीं बड़ी बात ये है कि इसके लिए 80 प्रतिशत लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं. 

कम उम्र से बचत की शुरू

बड़ी बात ये है कि अब कम उम्र से ही लोग बचत करना जरूरी समझने लगे हैं. सर्वे के मुताबिक, 18 से 25 साल की उम्र में ही 39 प्रतिशत लोगों ने सेविंग करना शुरू कर दी थी. इसके साथ ही 26 से 30 साल के 26 प्रतिशत लोगों ने इन्वेस्टमेंट करना शुरू किया. 

बचत करना क्यों जरूरी है?

कमाई के साथ बचत करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि आज के महंगाई के दौर में अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. अगर किसी की तबीयत खराब हो जाए और अचानक इलाज के लिए पैसों की जरूरत पड़े तो ये बचत काम आ सकती है और वहीं बच्चों की पढ़ाई से लेकर रिटायरमेंट और शादी के लिए भी यही बचत जरूरतों को पूरा कर सकती है. 

वर्क फ्रॉम होम लागू था, छापेमारी में ऑफिस के अंदर मिली भीड़, कंपनी पर एक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *