फुल कराना है फ्यूल टैंक? पहले जानें आज कितना चल रहा पेट्रोल-डीजल का रेट

ee8abff34e7cdbf1476a4095f085578717907296078601379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी रहीं.
  • मध्य-पूर्व से तेल आपूर्ति युद्ध-पूर्व स्तर के करीब.
  • खाड़ी देशों का तेल निर्यात सितंबर में 98% पहुंचा.

आज देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के 7-दिवसीय शांति प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल देखने को मिला था. ईरान के इस प्रस्ताव का मकसद तनाव को खत्म करने के साथ ही होर्मुज (Strait of Hormuz) को फिर से खोलना था. 

आज कितनी है कीमत?

दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 1 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 107.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है. बेंगलुरु में भी कीमत 111.68 रुपये पर स्थिर है. 

अन्य प्रमुख शहरों में, गुड़गांव में पेट्रोल की कीमत अभी भी 102.97 रुपये प्रति लीटर है. नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि चंडीगढ़ में कीमत 101.54 रुपये है. देश में भले ही पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बदले गए हैं, लेकिन मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई युद्ध से पहले के स्तर के करीब पहुंच रही है.

वॉल स्ट्रीट जर्नल और केपलर की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर के महीने में खाड़ी देशों के प्रमुख तेल उत्पादकों का कच्चा तेल निर्यात बढ़कर करीब 13 से 17.5 मिलियन बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गया है, जो जेपी मॉर्गन की रिसर्च के मुताबिक युद्ध से पहले के स्तर का लगभग 98% है.

शहरवार चेक करें कीमत

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली  102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई 111.31 रुपये 97.97 रुपये
जमशेदपुर 106.09 रुपये 101.23 रुपये
चेन्नई  107.78 रुपये 99.56 रुपये
जयपुर 113.19 रुपये 98.25 रुपये
पटना 113.35 रुपये 99.36 रुपये
कानपुर 101.78 रुपये 95.27 रुपये
भोपाल 115.41 रुपये 100.47 रुपये
मेरठ 101.44 रुपये 94.91 रुपये

आज क्रूड ऑयल की कीमत

आज 30 सितंबर, 2026 को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के ही आसपास बनी हुई है. ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 102.92 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बनी हुई है. वहीं, अमेरिकी क्रूड 89.38 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

ये भी पढ़ें:

लगातार 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *