Low Calorie Sweets: इन मिठाइयों में होती है सबसे कम कैलोरी, हेल्दी रहने के लिए इन्हें चुनें

0421fbd3a4c34ef9c8b3d0375858c86117941428714041472 original


त्योहार हो या कोई खास मौका, मिठाई के बिना सेलिब्रेशन अधूरा लगता है. लेकिन अगर आप वजन कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं तो मीठा खाते समय थोड़ी सावधानी जरूरी है. बाजार में मिलने वाली कई मिठाइयों में चीनी, घी, मावा और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल होता है, जिससे उनकी कैलोरी बढ़ जाती है. इसका मतलब यह नहीं है कि आपको मिठाई पूरी तरह छोड़नी होगी. आप कुछ ऐसे विकल्प चुन सकते हैं, जिनमें दूसरी मिठाइयों के मुकाबले कम कैलोरी हो. ध्यान रखें कि कैलोरी मिठाई के आकार, सामग्री और बनाने के तरीके के हिसाब से बदलती है.

रसमलाई की जगह चुन सकते हैं रसगुल्ला

अगर आपको दूध से बनी मिठाइयां पसंद हैं तो रसगुल्ला एक विकल्प हो सकता है. इसे छेना और चीनी की चाशनी से तैयार किया जाता है. एक छोटे रसगुल्ले में आकार के हिसाब से लगभग 100 से 130 कैलोरी होती हैं. वहीं रसमलाई में मलाई, दूध और चीनी की वजह से कैलोरी ज्यादा होती है. पर रसगुल्ला भी चीनी की चाशनी में डूबा होता है, इसलिए इसे कम मात्रा में खाना बेहतर है. अगर आप कैलोरी कम रखना चाहते हैं तो छोटा रसगुल्ला चुनें और बहुत ज्यादा चाशनी खाने से बचें.

यह भी पढ़ें : Air Pollution Lung Care: प्रदूषण के बीच ऐसे रखें अपने फेफड़ों का ख्याल, लापरवाही पड़ सकती है भारी 

फ्रूट सलाद और फ्रूट योगर्ट भी हैं अच्छे विकल्पवो

मीठा खाने की इच्छा हो तो ताजे फलों से बना सलाद भी खा सकते हैं. इसमें सेब, पपीता, अमरूद, संतरा और अनार जैसे फल शामिल किए जाते हैं. फलों में फाइबर, विटामिन और दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं. आप चाहें तो बिना चीनी वाला दही मिलाकर फ्रूट योगर्ट भी बना सकते हैं. इसमें ऊपर से ज्यादा शहद, चीनी या मीठी क्रीम डालने से बचें. इस तरह आपको मिठास के साथ कुछ पोषण भी मिलेगा.  

घर पर बनाएं कम चीनी वाली खीर

खीर खाना पसंद है तो इसे घर पर कम चीनी के साथ तैयार कर सकते हैं. इसके लिए कम फैट वाले दूध, थोड़े चावल और इलायची का इस्तेमाल करें. मिठास के लिए चीनी की मात्रा कम रखें और ऊपर से बहुत ज्यादा मेवे न डालें. चाहें तो चावल की जगह थोड़े ओट्स से भी खीर बना सकते हैं. घर पर बनाने का फायदा यह है कि आप दूध, चीनी और मेवों की मात्रा अपने हिसाब से रख सकते हैं. इससे बाजार की ज्यादा मीठी और मलाईदार मिठाइयों के मुकाबले हल्का विकल्प तैयार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : Firecracker Smoke Effects: अस्थमा, आंखों और फेफड़ों को कैसे प्रभावित करता है पटाखों का धुआं, कैसे बचें?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *