इस चीज को कभी नहीं भूलेंगे दलेर मेहंदी, कॉन्सर्ट विवाद के बाद दिवाली पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

73efcf379bd3dfc48cb7bb69c68a566b17941362723061064 original


मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी हाल ही में एक विवाद का हिस्सा बन गए थे. उत्तराखंड में अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान उन्हें मंच पर ही उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रोक दिया था और कहा था कि वो शराब पीकर गा रहे हैं. इस मामले की कफी चर्चा हुई. अब पहली बार इस मुद्दे पर बात करते हुए दलेर मेहंदी ने अपने चाहने वालों और परिवार का धन्यवाद जताया है. उन्होंने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए उनसे मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया.

दलेर मेहंदी बोले- आपके प्यार और विश्वास के लिए आभारी हूं

दिवाली के खास मौके पर दलेर मेहंदी ने एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘दिवाली की शुभकामनाएं. पिछले कई सालों में संगीत के मंच पर मुझे आपसे काफी प्यार मिला. हालांकि हाल ही में जो एक्सपीरियंस रहा, उसने मुझे पूरी तरह से छू लिया है. इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. आप मेरे साथ खड़े रहे, मेरे लिए आवाज उठाई, मुझ पर विश्वास किया और प्यार दिया…मेरा मानना है कि मैं कभी नहीं बता पाऊंगा कि इसके मेरे लिए क्या मायने हैं. मैंने आपकी प्रार्थनाओं को आपके मैसेजेस में, आपकी बातों में मसहूस किया. मैं आभारी महसूस कर रहा हूं.’

भाई मीका और परिवार पर भी लुटाया प्यार

इस विवाद में दलेर मेहंदी के छोटे भाई और सिंगर मीका सिंह उनके लिए मजबूती के साथ डटकर खड़े रहे. दलेर ने आगे लिखा, ‘मेरी सबसे बड़ी ताकर इस बुरे वक्त मैं मेरा परिवार रहा है. मेरा भाई मीका मेरे के लिए एक मजबूत ढाल की तरह खड़ा रहा. मेरी पत्नी तरन ने अटूट विश्वास और गुरदीप ने अपनी शांत समझदारी और मज़बूती के साथ मेरा साथ दिया. बेटियों रबाब, अजीत और प्रभजोत ने अपने निस्वार्थ प्यार के साथ मुझे सपोर्ट किया.’

आपकी दयालुता मैं कभी नहीं भूलूंगा

दलेर ने आगे कहा, ‘हम सभी प्यार और रिस्पेक्ट के बंधन से बंधे हुए हैं और हम सब एक हैं. परिवार के लोग सिर्फ वो ही नहीं होते जिनका जन्म हमारे यहां हुआ, बल्कि जो जरूरत के वक्त साथ खड़े होते हैं वो भी होते हैं. मैं इसे गहराई के साथ फील कर पा रहा हूं. मैं इतना प्यार हासिल करने के लिए खुद को लकी मानता हूं. मैं हर संदेश का जवाब नहीं दे पाया, लेकिन आप जान लें कि मैंने इन्हें महसूस किया है. आपने मेरे लिए जो दयालुता दिखाई है उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *