IPS Officer Shalini Agnihotri: कौन हैं IPS अफसर शालिनी अग्निहोत्री? जिन्होंने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास 

14 जनवरी 1989 को ऊना जिले के थठल गांव में जन्मी शालिनी के पिता रमेश अग्निहोत्री बस कंडक्टर थे और मां शुभलता अग्निहोत्री गृहणी थी. बचपन में शालिनी के साथ एक ऐसी घटना घटी, जिसने उनकी सोच और जिंदगी की दिशा पूरी तरह बदल दी. एक बार शालिनी अपनी मां के साथ बस में सफर कर रही थी, तो पास खड़े के यात्री उनकी मां की सीट के हेडरेस्ट पर हाथ रखकर खड़ा था. बार-बार मना करने के बावजूद जब उसने हाथ नहीं हटाया तो बहस के दौरान उसने तंज कसते हुए पूछा, क्या तुम कहीं की डिप्टी कमिश्नर हो जो तुम्हारी बात मानी जाए. उस समय छोटी शालिनी को यह तो नहीं पता था कि डीसी कौन होता है, लेकिन यह बात उनके दिमाग में बैठ गई कि डीसी बहुत शक्तिशाली पद है, जिसकी बात सब मानते हैं. उस दिन उन्होंने फैसला कर लिया कि वह बड़ी होकर इस तरह के पद पर पहुंचेगी और न्याय के खिलाफ लड़ेगी.

शालिनी पढ़ाई में हमेशा से काफी होनहार थी, उन्होंने डीएवी स्कूल धर्मशाला से 10वीं कक्षा में 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किए. हालांकि 12वीं की परीक्षा में केवल 77 प्रतिशत अंक मिलने की वजह वह काफी हताश हो गई थी. ऐसे कठिन समय में उनके माता-पिता ने उन पर से भरोसा नहीं उठने दिया और उनका हौसला बढ़ाया.

माता-पिता के विश्वास के दम पर शालिनी ने पालमपुर स्थित हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर में न सिर्फ ग्रेजुएशन किया बल्कि पूरी यूनिवर्सिटी में टॉप किया. बाद में उन्होंने इसी सब्जेक्ट में एमएससी की पढ़ाई भी पूरी की.

वहीं यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए शालिनी ने किसी बड़े शहर जाकर महंगी कोचिंग लेने के बजाय सेल्फ स्टडी का रास्ता चुना जाना. उन्होंने इस बात की भनक अपने रिश्तेदारों तक को नहीं लगने दी. शालिनी ने इंटरनेट और मुफ्त मोबाइल कंटेंट का सहारा लिया. उन्होंने नियमित रूप से अखबार, पत्रिकाएं और अध्ययन सामग्री का गहराई से विश्लेषण किया. अपनी कड़ी मेहनत और सही रणनीति के दम पर उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2011 में 285 वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की और आईपीएस अधिकारी बनी.

हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान शालिनी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. उन्हें आईपीएस बैच का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर ट्रेनी घोषित किया गया. इसके अलावा उन्हें राष्ट्रीय महिला अधिकारी ट्रेनी, आउटडोर विषयों में बेस्ट फीमेल ट्रेनी, सर्वश्रेष्ठ जांच, ट्रॉफी और सांप्रदायिक सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकीकरण का सर्वश्रेष्ठ निबंध लिखने का पुरस्कार भी मिला है.

आईपीएस बनने के बाद शालिनी की पहली पोस्टिंग शिमला में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई. अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने कई हाई प्रोफाइल मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया.

Published at : 09 Nov 2026 06:47 PM (IST)

शिक्षा फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *