नॉर्थ अमेरिका में ‘रामायण’ की तबाही, बनी 2026 का दूसरी बड़ी फिल्म, ‘दृश्यम 3’ का तोड़ा रिकॉर्ड

3bab4f3a67ba353a32454018c228a2fd17941332596691403 original


‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बज बना हुआ है. ये एक के बाद एक बड़े रिकॉर्ड्स बना रही है. इसके आगे अच्छे-अच्छों का भी दम निकलता दिखाई दे रहा है. वहीं, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ थमने का नाम नहीं ले रही है. दिवाली फेस्टिव वीक का इसे पूरा फायदा बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है. स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का असर इसके बॉक्स ऑफिस पर भी देखने के लिए मिल रहा है. 

शनिवार को इसने इंडिया के साथ ही दुनियाभर में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. इसने पहले दिन से भी ज्यादा का कलेक्शन किया. वहीं, नॉर्थ अमेरिका में भी ‘रामायण’ का क्रेज देखने के लिए मिल रहा है. इसने ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया और 2026 की दूसरी बड़ी फिल्म बन चुकी है. चलिए बताते हैं.

‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कोईमोई के अनुसार, ‘रामायण’ ने नॉर्थ अमेरिका में बंपर कलेक्शन किया. इसने पहले दिन 1.49 मिलियन डॉलर,दूसरे दिन 2.365 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था. जबकि इसमें तीसरे दिन का कलेक्शन शामिल नहीं है. लेकिन इसने 3.4 मिलियन डॉलर से ज्यादा का कलेक्शन शनिवार को नॉर्थ अमेरिका में किया, जिसके बाद फिल्म का नॉर्थ अमेरिका में ग्रॉस कलेक्शन 9.155 मिलियन डॉलर पहुमच गया है, जो कि इंडिया में 85.98 करोड़ के बराबर है. 

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ का दुनियाभर में बजा डंका, ‘मिर्जापुर द मूवी’ को पछाड़ बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

‘रामायण’ बनी नॉर्थ अमेरिका में 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

कोईमोई के अनुसार, अब ‘रामायण’ ने नॉर्थ अमेरिका में 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. इसने अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ (6.72 मिलियन डॉलर) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसी के साथ ही ये नॉर्थ अमेरिका में 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. देखिए नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में…

1. धुरंधर 2- 28.64 मिलियन डॉलर
2. रामायण- 9.155 मिलियन डॉलर
3. दृश्यम 3- 6.72 मिलियन डॉलर
4. बॉर्डर 2- 3.5 मिलियन डॉलर
5. मिर्जापुर द मूवी- 3.39 मिलियन डॉलर
6. हनुमान अंश- 2.795 मिलियन डॉलर
7. भूत बंगला- 2.3 मिलियन डॉलर
8. मैं वापस आऊंगा- 1.48 मिलियन डॉलर
9. कॉकटेल 2- 1.45 मिलियन डॉलर
10. वेलकम टू द जंगल- 1.25 मिलियन डॉलर

‘रामायण’ के बारे में

बहरहाल, अगर ‘रामायण’ के बारे में बात की जाए तो इसके डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं और नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी के साथ ही अरुण गोविल, लारा दत्ता, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, सोनल झा, विवेक ओबेरॉय समेत अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *