ईशान और क्लासेन ने बजाई पंजाब की बैंड, हैदराबाद ने दिया 236 का लक्ष्य; PBKS फिर रचेगी इतिहास?

57086a3fcab2e398abff0fabba74da4817780816992041364 original


SRH vs PBKS 1st Innings Full Highlights: आईपीएल 2026 के 49वें लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 69 रन स्कोर किए. बाकी ईशान किशन ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 55 रन बनाए. अंत में नंबर पांच पर उतरे नितीश रेड्डी ने 13 गेंदों में 223 के स्ट्राइक रेट से 29* रन बनाकर महफिल लूट ली.

बताते चलें कि राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब ने अब तक हैदराबाद के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीता है. हैदराबाद 2015 से 8-0 से आगे है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आज पंजाब इतिहास रच पाएगी या नहीं.

मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बैटिंग का न्यौता पाने वाली हैदराबाद ने अच्छा टोटल बोर्ड पर लगा दिया है. टीम को ओपनिंग पर उतरे अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों पहले विकेट के लिए सिर्फ 21 गेंदों में 52 रनों की साझेदारी की. अभिषेक ने सिर्फ 13 गेंदों में 35 रन बनाए. हेड ने 19 गेंदों में 38 रन स्कोर किए. 

ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने अच्छी शुरुआत को बरकरार रखते हुए तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 88 रन की पार्टनरशिप कर टीम को बड़े टोटल तक पहुंचाने में मदद की. इस साझेदारी का अंत ईशान किशन के विकेट से हुआ. यहां तक हैदराबाद ने 14.4 ओवर में 172 रन बोर्ड पर लगा लिए थे. 

इसके बाद बैटिंग के लिए क्रीज पर आए नितीश रेड्डी ने क्लासेन का बखूबी साथ निभाया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी करके टीम को 230 रनों का टोटल पार करवाने में मदद की.

पंजाब के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज 

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज करने का रिकॉर्ड दर्ज है. टीम ने इसी सीजन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 264/2 रनों का स्कोर चेज किया था.

 

यह भी पढे़ं: ‘लिख कर ले लो, हार्दिक छोड़ देगा MI…’, पाकिस्तानी दिग्गज ने जो कहा, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

IPL 2026 में कुल कितने नाबालिग क्रिकेटर खेल रहे हैं? क्या वैभव सूर्यवंशी हैं इकलौते? जानें क्यों मचा बवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *