आज भारत और पाकिस्तान अपने-अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा. यह विश्व कप के इतिहास में कुल नौवीं बार है जब ये दोनों टीम आमने-सामने आ रही हैं.
बता दें कि इस बार वर्ल्ड कप में 12 टीम भाग ले रही हैं. भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप ए में रखा गया है. आज टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ अपना सबसे पहला मैच खेलेगी. क्या फैंस इस मुकाबले को फ्री में देख सकते हैं, यहां जान लीजिए सारी टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स.
कब शुरू होगा मैच?
भारत और पाकिस्तान का मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा.
कहां लाइव देख पाएंगे मैच?
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
फ्री में कैसे देखें मैच?
भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लाइव मैच डीडीस्पोर्ट्स पर टेलीकास्ट किए जा रहे हैं. यहां फैंस फ्री में वर्ल्ड कप के मुकाबलों का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.
भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड
भारत और पाकिस्तान महिला टी20 वर्ल्ड कप में 8 बार आमने-सामने आए हैं, जिनमें 6 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है और केवल 2 बार पाकिस्तान टीम जीत सकी है.
टी20 क्रिकेट के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और पाकिस्तान की 16 बार टक्कर हुई है. 13 बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटाई है. पाकिस्तान टीम केवल 3 बार भारतीय टीम को हरा सकी है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानियों से हाथ मिलाने के सवाल पर कप्तान हरमनप्रीत का करारा जवाब, सुनकर हैरान रह जाएंगे
भारत का स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रीग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव
पाकिस्तान का स्क्वाड: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एयमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब
यह भी पढ़ें:
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को कितनी बार पीटा? हेड टू हेड आंकड़े चौंका देंगे